Ro no D15139/23

कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ ने ‘नई दिशा’ छात्रावासों का किया निरीक्षण

कलेक्टर  विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ   विनय कुमार अग्रवाल ने आज समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित नई दिशा कन्या छात्रावास गंगापुर एवं बालक छात्रावास गांधीनगर का निरीक्षण किया। ये छात्रावास घुमंतू एवं कामगार परिवारों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दोनों छात्रावासों में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, आवासीय व्यवस्था, भोजन, अध्ययन वातावरण एवं देखरेख की व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन लिया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं और दैनिक दिनचर्या की जानकारी भी ली।
कलेक्टर   भोसकर ने कहा कि घुमंतू व कामगार परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बच्चों के सुगम आवागमन के लिए सड़क निर्माण, दो अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था तथा शिक्षण गतिविधियों को सुदृढ़ करने हेतु स्कूल संचालन की आवश्यक पहल तत्काल करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा, नगर निगम कमिश्नर   डी.एन. कश्यप, डीएमसी   सर्वजीत पाठक सहित शिक्षा विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ वनांचल गांवों तक पहुंच रही बुनियादी सुविधाएं

    महिलाओं को मिली राहत, जलजनित बीमारियों में आई कमी, ग्रामीणों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव रायपुर, 10 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा…

    Read more

    शिक्षित किसान सोनूराम ने जैविक खेती से गढ़ी सफलता की नई इबारत ​नौकरी के पीछे भागने के बजाय खेती को बनाया फायदे का सौदा, 10 एकड़ में एकीकृत जैविक खेती से कमा रहे सालाना 8 लाख रुपये से अधिक

    ​रायपुर,10 जुलाई 2026/ कहावत है कि जहाँ चाह होती है, वहाँ राह अपने आप बन जाती है। इसे सच कर दिखाया है कांकेर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र और कभी…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध