Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मिलीं कबड्डी विश्व कप की मोस्ट वेल्युबल प्लेयर संजू देवी

*श्री साव ने विश्व कप जीतने और अपने उत्कृष्ट खेल से टूर्नामेंट की मोस्ट वेल्युबल प्लेयर बनने पर दी बधाई*

*संजू का खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा – श्री अरुण साव*

रायपुर. 26 जनवरी 2025. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव से आज महिला विश्व कप विजेता भारतीय कबड्डी टीम की सदस्य सुश्री संजू देवी ने मुलाकात की। श्री साव ने अपने नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में मुलाकात के दौरान संजू के खेल कौशल की सराहना करते हुए उनकी ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी। कोरबा जिले की रहने वाली संजू को उत्कृष्ट खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन के आधार पर महिला विश्व कप कबड्डी टूर्नामेंट का मोस्ट वेल्युबल प्लेयर चुना गया। भारत को खिताबी जीत तक पहुंचाने में उनका विशेष योगदान रहा।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ के गौरव संजू की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उन्होंने न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनके खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे खिलाड़ियों के सहयोग के लिए हरसंभव कदम उठाती रहेगी।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

    *4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*   कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी