Ro no D15139/23

54 करोड़ की लागत से कवर्धा में बनेगी 4 लेन सड़क, शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

*4 लेन सड़क का 24 सितंबर को होगा भूमिपूजन*

 

कवर्धा। कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क परियोजना का 24 सितंबर को नया मंडी परिसर में भव्य भूमिपूजन होगा। करीब 54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क रायपुर मार्ग से बिलासपुर मार्ग तक, चंद्रयान हॉस्पिटल से कवर्धा शहर होते हुए जोराताल के आगे तक बनाई जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने इस परियोजना को कवर्धा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि 4 लेन सड़क के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी। शहर में आवागमन सुगम होगा और नागरिकों के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

 

*धर्मनगरी की पहचान के अनुरूप होंगे भव्य प्रवेश द्वार*

4 लेन सड़क परियोजना के तहत दो स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे। इन प्रवेश द्वारों को कवर्धा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान यानी धर्मनगरी के स्वरूप के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इससे शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को कवर्धा की एक अलग और आकर्षक पहचान देखने को मिलेगी।

 

*उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से मिली बड़ी सौगात*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि कवर्धा शहर के विकास को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं और 4 लेन सड़क की यह सौगात आने वाले समय में शहर के विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने नगर पालिका परिषद की ओर से कवर्धा शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के विकास में नागरिकों की सहभागिता और सहयोग भी महत्वपूर्ण है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने शहरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि कवर्धा के विकास की इस नई यात्रा में आप सभी अवश्य शामिल होवें।

 

*इनकी उपस्थिति में होगा भूमिपूजन*

फोर सड़क निर्माण की स्वीकृति के साथ ही अब भूमिपूजन कार्यक्रम का भी तिथि तय हो गया है। दिनांक 24 सितंबर को नया मंडी परिसर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद संतोष पांडेय सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। कवर्धा के विकास की दिशा में यह निर्माण शहर की यातायात व्यवस्था, सुंदरता और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

 

*लोक गायिका अलका चंद्राकर की प्रस्तुति*

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक गायिका अलका चंद्राकर की विशेष लोकगीत प्रस्तुति भी होगी। विकास कार्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से शहरवासियों के लिए यह कार्यक्रम और भी खास होने की उम्मीद है।

 

*विजय शर्मा और अरुण साव का होगा भव्य स्वागत-अभिनंदन*

4 लेन सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने कवर्धा पहुंच रहे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का शहरवासियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। 54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की सौगात के लिए नागरिकों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम स्थल एवं अलग-अलग स्थानों पर दोनों उपमुख्यमंत्रियों के आत्मीय स्वागत के लिए नगर पालिका परिवार कवर्धा द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

    विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*   रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 126.92 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

    शहर के विकास के लिए चार और बड़े कार्यों की घोषणा की   रायपुर. 21 सितम्बर 2026. सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ में विकास कार्यों को गति देने सोमवार…

    Read more

    NATIONAL

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    ईरान का ऐलान अमेरिका जब तक नहीं मानेगा शर्तें, तब तक नहीं खुलेगा होर्मुज

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला’ का शुभारंभ

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें : श्रवण कुमार,

    बाढ़ पीड़ितों को राहत देने सभी मंत्री एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करें  : श्रवण कुमार,

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी

    भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा, ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल को दी मंजूरी