Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान के तहत खपरी स्कूल में रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन

विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा और संकल्प पर प्रस्तुत किए चित्र, सामान्य ज्ञान एवं कविताएं*

 

रायपुर, 21 सितंबर 2026/ मंत्री श्री दयाल दास बघेल के निर्देशानुसार ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत राजधानी रायपुर के शासकीय प्राथमिक शाला खपरी में प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में श्री रामसागर साहू ने सहभागिता की और विद्यार्थियों द्वारा आयोजित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उनका उत्साहवर्धन किया।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन, जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा से जुड़े विषयों पर आकर्षक ड्राइंग तैयार की। साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीवन से प्रेरित सामान्य ज्ञान, प्रेरणादायी कहानियां एवं कविताएं प्रस्तुत कीं। बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया।

 

श्री रामसागर साहू ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिलने से उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट ड्राइंग, सामान्य ज्ञान एवं अन्य प्रस्तुतियों के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार प्राप्त कर बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

 

कार्यक्रम में श्री रामसागर साहू के साथ श्री लुरसिंह जांगड़े, श्री जीवन डहरे, श्री दीपक बंजारे, ग्राम पंचायत खपरी के सरपंच श्री छन्नू निषाद सहित विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों की सहभागिता से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित जनों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ को बच्चों में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभावना विकसित करने की दिशा में प्रेरणादायी पहल बताया।

  • Related Posts

    गौरवशाली विरासत के सम्मान से सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प

      जनजातीय समाज का स्वाभिमान, भूमि अधिकारों की सुरक्षा और युवाओं का शैक्षणिक सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता : मंत्री श्री टंक राम वर्मा राजस्व सेवाओं में डिजिटल सुधार और उच्च शिक्षा…

    Read more

    एकलव्य विद्यालय पथर्रीडीह के विद्यार्थियों ने बढ़ाया जिले का गौरव

      मेहनत, प्रतिभा और संकल्प से चमके एकलव्य के सितारे, राष्ट्रपति भवन तक पहुंची पथर्रीडीह के विद्यार्थियों की उपलब्धि नीट परीक्षा में 13 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता, राधेश्याम का…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?