Ro no D15139/23

जब नरगिस दत्त ने Meena Kumari को कहा- ‘मौत मुबारक हो,’ बयान की वजह करेगी हैरान

एक्ट्रेस मीना कुमारी को हिंदी सिनेमा की ट्रेजेडी क्वीन कहा जाता था। उनके निधन पर जहां एक तरफ तमाम सेलेब्स ने शोक जताया था, वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री नरगिस दत्त ने उनकी मौत को लेकर मुबारक हो मीना लिखा था।

31 मार्च 1972 हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमार (Meena Kumari) का निधन हो गया था। 38 साल की उम्र में मीना ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी पर्सनल लाइफ किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं थी। स्टारडम के अलावा उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव भी देखा था।

जब Meena Kumari  का देहांत हुआ था, तो सिनेमा जगत के तमाम सेलेब्स ने शोक जताया था। वहीं दूसरी उनकी मुंह बोली बड़ी बहन और एक्ट्रेस नरगिस दत्त

(Nargis Dutt) ने ‘मौत मुबारक हो मीना’ लिखकर सनसनी मचा दी थी। नरगिस ने ऐसा क्यों कहा, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

नरगिस ने मीना की मौत पर दिया था ये बयान

मीना कुमारी बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार मानी जाती थीं। एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक हिट मूवीज देने वालीं मीना पर्सनल लाइफ में काफी तन्हा रहती थीं। पति कमाल अमरोही संग मीना की शादीशुदा जिंदगी में काफी भूचाल मचा हुआ था, जो उनकी बर्बादी का कारण बना था।

पति से अलग होने के बाद मीना कुमारी ने शराब का सहारा लिया और यही से उनकी मौत का काउंटडाउन शुरू हो गया था। शराब पीने की लत की वजह से उन्हें लिवर सिरोसिस हो गया और मीना का देहांत हो गया था। जब मीना कुमारी की मौत हुई तो सिनेमा के तमाम हस्तियां शोक में डूब गईं।

लेकिन, नगरिस दत्त ने उनकी निधन पर शॉकिंग बयान दिया था। उर्दू मेमोरीज ऑफ सिनेमा लीजेंड्स’ किताब में नरगिस एक बयान दर्ज है, जिसमें लिखा है- “तुम्हारी बाजी (बहन) तुम्हें मौत मुबारकबाद दे रही है। मीना, मैं तुम्हें मौत की बधाई दे रही हूं और कहती हूं कि इस दुनिया में कभी मत आना।”

नगरिस दत्त के इस बयान के पीछे का मकसद ये था कि वह मीना कुमारी को अपनी छोटी बहन मानती थीं और उन्होंने मीना के दर्द और तन्हाई को करीब से देखा था। नरगिस को ये बहुत अच्छी से तरह से पता था कि मीना कुमारी की कितनी बुरी हालत हो गई थी।

मीना के साथ होती थी मारपीट

इस पत्र में नरगिस दत्त ने इस बात का भी खुलासा किया था कि मीना कुमारी के पति कमाल अमरोही उनके साथ मारपीट किया किया करते थे। तलाक के बाद मीना की जिंदगी पूरी तरह से डाउन फॉल की तरफ चल पड़ी थी।

  • Related Posts

    ‘सुहागन की तरह हो अंतिम संस्कार…’ मौत से पहले ही स्मिता पाटिल को हो गया था अहसास, रह गईं कई अधूरी इच्छाएं

    ये वो शब्द थे जो स्मिता पाटिल अक्सर अपने मेकअप आर्टिस्ट और करीबियों से कहा करती थीं. उनकी ये अजीब सी लगने वाली बात तब सच साबित हुई जब उनके…

    Read more

    विराट कोहली ने 37 की उम्र में किया LinkedIn पर डेब्यू, महज 10 घंटे के अंदर ही 100K लोगों ने किया फॉलो

    Virat Kohli On Linkedin: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 37 साल की उम्र में LinkedIn पर डेब्यू कर एक बार फिर सुर्खियां बटोर ली हैं. इस प्रोफेशनल…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम