Ro no D15139/23

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में उदयपुर विकासखण्ड ने रचा कीर्तिमान

मतदाता सूचियों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक संपन्न

   भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के पालन में जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) कार्यों के तहत उदयपुर विकासखण्ड ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उदयपुर क्षेत्र ने मतदाता सूचियों के शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य समय से पूर्व सफलता पूर्वक पूर्ण कर जिले में एक नया मानक स्थापित किया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी   विलास भोसकर के मार्गदर्शन तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक एवं उदयपुर एसडीएम   बनसिंह नेताम के नेतृत्व में यह उपलब्धि संभव हुई। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार डिजिटाइजेशन प्रक्रिया के अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों की मतदाता सूचियों का सत्यापन, नामों का मिलान, बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे, नए पात्र मतदाताओं की जानकारी संकलित करना, अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृतकों के नामों का परीक्षण सहित सभी आवश्यक प्रपत्रों का अद्यतन कार्य सुव्यवस्थित तरीके से किया गया।
उदयपुर विकासखण्ड में कुल 78 मतदान केन्द्रों की मतदाता सूचियों को पूर्णतया डिजिटल प्रारूप में परिवर्तित कर सुरक्षित डेटाबेस पर अपलोड किया गया है। प्रक्रिया में विशेष रूप से पात्र मतदाताओं की आयु, पते, फोटो और दस्तावेजों का सत्यापन अत्यंत दक्षता के साथ किया गया। इसके अतिरिक्त, नए मतदाताओं के पंजीकरण और सुधार हेतु भी शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।
उदयपुर एसडीएम श्री बनसिंह नेताम ने बताया कि यह सफलता बीएलओ, सुपरवाइजर, निर्वाचन कर्मियों एवं तकनीकी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। सभी कर्मचारियों ने समयबद्ध तरीके से कार्य करते हुए निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी   भोसकर ने उदयपुर टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले के सभी विकासखण्डों को इसी प्रकार प्रेरित होकर ैप्त् कार्यों को समय पर और पारदर्शी रूप से पूर्ण करना चाहिए। इससे आगामी निर्वाचन प्रक्रिया और भी अधिक व्यवस्थित, सटीक तथा मतदाताओं के अनुकूल बनेगी।
जिले के अन्य विकासखण्डों में भी डिजिटाइजेशन एवं मतदाता सूची अद्यतन की प्रक्रिया तेज गति से जारी है और जल्द ही सभी क्षेत्रों में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद*   *मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा…

    Read more

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम