Ro no D15139/23

एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई अब 30 नवम्बर तक समितियों में किसान करा सकेंगे संशोधन

खरीफ वर्ष 2025 के लिए किसानों के पंजीयन एवं फसल रकबे में संशोधन की सुविधा अब किसानों को और अधिक समय तक उपलब्ध रहेगी। शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन हेतु उपलब्ध प्रावधान को अब 30 नवम्बर 2025 तक सभी समितियों में समिति लॉगिन के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि/उद्यानिकी विभाग, राज्य सहकारी बैंक, मार्कफेड तथा एनआईसी के अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार अब यह सुविधा 30-11-2025 तक सभी प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में समिति लॉगिन पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे किसान अपने पंजीयन, फसल रकबे में संशोधन तथा आवश्यक जानकारी अपडेट कर सकेंगे।
शासन ने संबंधित सभी विभागों एवं संस्थाओं को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों, समितियों एवं कर्मचारियों को इस संबंध में अवगत कराएं, जिससे किसानों को समय पर जानकारी प्राप्त हो सके और कोई भी पात्र किसान पंजीयन से वंचित न रहे।

निर्देशानुसार उपलब्ध कराए गए प्रावधान
समिति लॉगिन में कृषक एवं संस्थागत,कृषक नवीन पंजीयन,नॉमिनी संशोधन,रकबा/फसल संशोधन की सुविधाएं उपलब्ध है।
तहसील लॉगिन में सुविधाएं-संस्थागत नवीन पंजीयन,रेगहा/अधिया पंजीयन,संयुक्त पंजीयन,डुबान पंजीयन,कृषक एवं संस्थागत निरस्तीकरण की सुविधा उपलब्ध है।
इन सभी सुविधाओं के 30 नवम्बर 2025 तक उपलब्ध रहने से किसानों को पंजीयन एवं संशोधन प्रक्रिया के निर्णय से जिले सहित पूरे प्रदेश के किसानों को खरीफ सत्र की तैयारी में सुविधा होगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद*   *मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा…

    Read more

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम