Ro no D15139/23

धान खरीदी व्यवस्था से किसानों में खुशी का माहौल

मूली धान खरीदी केंद्र में किसानों ने कहा मिल रही सभी सहूलियत

   राज्य शासन द्वारा चालू वर्ष में धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब गांव-गांव में दिखाई देने लगा है। धान बेचने पहुंचे किसानों ने बताया कि इस बार खरीदी केंद्रों में समय पर तौल, भुगतान की विश्वसनीय व्यवस्था और सुविधाओं में सुधार के कारण काफी सहूलियत मिल रही है।
जिले के बकावण्ड विकासखण्ड अंतर्गत मूली धान खरीदी केन्द्र में कुम्हरावण्ड निवासी किसान लखीराम ने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की स्पष्ट व्यवस्था, टोकन प्रणाली का बेहतर संचालन और खरीदी केंद्रों में स्टाफ की उपलब्धता ने प्रक्रिया को पहले की तुलना में काफी सुगम बना दिया है। इसके कारण किसानों को समय की बचत के साथ-साथ आर्थिक सुरक्षा का भरोसा भी मिल रहा है। उन्होंने 60 क्विंटल धान विक्रय करने टोकन कटवाने की बात कही।
कुम्हरावण्ड निवासी कृषक दलपति कश्यप ने बताया कि वह 27 नवम्बर को 60 क्विंटल धान बेचने के लिए टोकन लिया था और गुरुवार को सुबह धान लेकर धान खरीदी केन्द्र पहुंचा है। यहां तौल करवाने के लिए बारदाने सहित हमाल भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए पेयजल और बैठने की व्यवस्था भी है। इसी तरह कुम्हरावण्ड निवासी मंगली कश्यप ने भी धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्था को पर्याप्त निरूपित किया। उन्होंने बताया कि करीब 10 एकड़ कृषि भूमि में धान की फसल लेते हैं इस साल भी अच्छी पैदावार से भरपूर उत्पादन मिली है। धान खरीदी केन्द्र में 116 क्विंटल धान विक्रय करने लाए हैं। मंगली बताती हैं कि खेत में स्वयं के नलकूप की सहायता से अब रबी सीजन में ढाई एकड़ रकबा में मक्का की फसल लेने खेत की तैयारी कर रहे हैं।
मूली के धान खरीदी केन्द्र प्रभारी श्री एमआर भद्रे ने बताया कि इस वर्ष खरीदी सीजन में पर्याप्त बारदाना, परिवहन व्यवस्था और अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किसानों को उनके धान की तौल और भुगतान की पूरी पारदर्शी जानकारी उपलब्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि इस धान खरीदी केन्द्र में बोरीगांव, बारदा, कुम्हरावण्ड, किंजोली, चापापदर, मूली, चिखल करमरी तथा करंजी के कुल 865 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन करवाया है।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम