Ro no D15139/23

उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी के साथ रत्नाबाँधा में उपभोक्ता जागरूकता शिविर आयोजित

जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा रत्नाबाँधा में  उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयोग के अध्यक्ष श्री गोपाल रंजन पाणिग्राही ने ग्रामीणों को उपभोक्ता संरक्षण कानून तथा उनके अधिकारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सुरक्षा का अधिकार, जानकारी पाने का अधिकार, सुने जाने का अधिकार, निवारण का अधिकार एवं उपभोक्ता शिक्षा के अधिकार पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।
श्री पाणिग्राही ने ग्रामीणों को बताया कि यदि वे गलत बिलिंग, दोषपूर्ण सामान, नकली उत्पाद, अत्यधिक मूल्य वसूली या किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी का सामना करते हैं, तो वे किस प्रकार कार्यवाही कर सकते हैं। साथ ही शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया का भी चरणवार मार्गदर्शन दिया गया, जिससे उपभोक्ता अपने अधिकारों का प्रभावी रूप से उपयोग कर सकें।
शिविर में ई-जागृति पोर्टल और ई-हियरिंग जैसी डिजिटल सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया गया। आयोग के कर्मचारी श्री कामता प्रसाद साहू ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने, उसकी स्थिति देखने और डिजिटल माध्यम से सुनवाई की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया।
कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्यद्वय सुश्री रूपा शर्मा एवं श्री अरविन्द सिंह परिहार, अधिवक्ता श्री आशीष तिवारी सहित ग्राम रत्नाबाँधा के सरपंच श्री फकीरचंद वर्मा, उपसरपंच श्री दादूलाल यदु, सचिव सुश्री नेहा गुप्ता, पंच श्री भूषणलाल वर्मा तथा आयोग के कर्मचारी श्री नवीन जायसवाल एवं श्री सतीश मेनन उपस्थित रहे। अंत में ग्राम सरपंच श्री फकीरचंद वर्मा ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम