Ro no D15139/23

युवा उत्सव 2025-26 का जिला स्तरीय आयोजन

राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा युवा उत्सव का आयोजन जिला स्तर पर एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिले के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोडने एवं उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
युवा उत्सव में इस वर्ष आयु वर्ग  15 से 29 वर्ष तक (प्रतिभागियों का) 18 से 40 वर्ष तक (संगतकारों का) यह आयोजन जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक होगा। इसमें 14 सांस्कृतिक विधाएॅं –     1. लोकनृत्य, 2. पंथी नृत्य, 3. राउत नाचा, 4. सुआ नृत्य, 5. करमा नृत्य, 6. लोकगीत, 7. वाद-विवाद,   8. कहानी लेखन, 9. चित्रकला, 10. कविता लेखन, 11. नवाचारए 12. एकांकी नाटक, 13. पारंपरिक वेशभूषा, 14. रॉकबैंड। धमतरी जिले में जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 09 दिसंबर 2025 को इंडोर स्टेडियम आमातालाब धमतरी में किया जाना प्रस्तावित है।
जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता का पंजीयन मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय जनपद पंचायत धमतरी/कुरूद/मगरलोड/नगरी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी/ कुरूद/मगरलोड/नगरी में एवं कार्यालय, खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, रूद्री, जिला धमतरी में अपना पंजीयन करा सकते हैं एवं ‘‘माई भारत युवा पेर्टल’’ में अपना रजिस्ट्रेशन करेगें। धमतरी जिले के इच्छुक सम्मिलित होने वाले प्रतिभागी पंजीयन फार्म के साथ दो फोटो, जाति-निवास, आधार, बैंक पास बुक की एवं अन्य जरूरी डाक्युमेंट की छायाप्रति संलग्न करेंगे । पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 4 दिसम्बर 2025 है।
बताया गया कि एक प्रतिभागी किसी भी स्तर के प्रतिस्पर्धा हेतु केवल 01 विधा में भाग ले सकते सकेगा। 01 प्रतिभागी एक से अधिक विधाओं में सम्मिलित नहीं हो सकते। अधिक जानकारी हेतु श्री जे.पी. देव प्रभारी सहायक खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला धमतरी मो.नं. 9301007368 से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम