Ro no D15139/23

शासन की कृषक उन्नति योजना और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से छोटे किसान भी प्रगति की ओर अग्रसर – किसान भोजराम

ग्राम बनहरदी के किसान   भोजराम ने धान खरीदी केन्द्र रामपुर में लगभग 81 क्विंटल बेचा धान
– शासन द्वारा उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने और धान खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था होने पर जाहिर की अपनी खुशी
राजनांदगांव 28 नवम्बर 2025। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में तेज गति से धान विक्रय करने आ रहे किसानों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल बना हुआ है। किसानों के लिए धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया है। समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी और धान उपार्जन केन्द्रों में बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध होने पर किसानों में उत्साह है। डोंगरगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में ग्राम बनहरदी के किसान   भोजराम ने लगभग 81 क्विंटल धान का विक्रय किया। किसान   भोजराम ने बताया कि उनके पास 4 एकड़ जमीन है, जिसमें उन्होंने धान की फसल ली थी। उन्होंने शासन द्वारा उनकी उपज का उचित मूल्य मिलने और धान खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था होने पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष वेे धान विक्रय से प्राप्त आय से उन्होंने खेती के लिए 38 डिसमिल नई जमीन खरीदी और नया घर भी बना रहे है।
किसान श्री भोजराम ने कहा कि शासन की कृषक उन्नति योजना और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से छोटे किसान भी प्रगति की ओर अग्रसर है। शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी से किसानों को उनके उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जा रहा है। यह छोटे किसानों की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिससे वे प्रगति की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप्प से घर बैठे ऑनलाईन टोकन, इलेक्ट्रानिक वजन मशीन और सीधे खाते में राशि के हस्तांतरण ने खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान कर दिया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी में पुनः शुरू हुई संस्थागत प्रसव एवं आईपीडी सेवाएं कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य केन्द्र में 6 वर्ष बाद मिली प्रसव सुविधा, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फुन्दुरडिहारी, विकासखण्ड दरिमा में कोविड काल के बाद लगभग 6 वर्ष के अंतराल के पश्चात संस्थागत प्रसव एवं आईपीडी (अंतरंग…

    Read more

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कैंप का हुआ आयोजन

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय अम्बिकापुर द्वारा राष्ट्रव्यापी मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच अभियान के अंतर्गत सोमवार को जनपद पंचायत लुंड्रा के सभाकक्ष में  मेगा…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान