Ro no D15139/23

किसानों के वास्तविक जरूरतों और उनकी मेहनत का मिल रहा सम्मान – किसान श्री वैभव

किसान   वैभव ने धान खरीदी केन्द्र रामपुर में 75 क्विंटल धान का किया विक्रय
– पिछले वर्ष धान विक्रय की राशि से खरीदा नया इलेक्ट्रानिक स्कूटर तथा सेकंड हैण्ड कार और पुराने घर को कराया रेनोवेशन
डोंगरगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में बेचने आए ग्राम जंगलपुर के किसान श्री वैभव कुमार ने राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सराहना की। किसान वैभव ने बताया कि वे मोबाईल एप्प से ऑनलाईन टोकन कटाकर धान उपार्जन केन्द्र रामपुर में 75 क्ंिवटल धान विक्रय किया है। उन्होंने बताया कि शासन की ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ एप्प और धान खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्रानिक तौल मशीन उपलब्ध होने से उनका शीघ्रता एवं आसानी से धान बिक्री हो पाया इसके साथ-साथ धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता से हुई है।  उन्होंने धान खरीदी के लिए सरल प्रक्रिया और बेहतर व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह किसानों के लिए अत्यंत लाभदायक है। इससे किसानों के श्रम और समय की भी बचत हो रही है। किसान श्री वैभव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि किसानों के वास्तविक उपज को खरीदने के लिए शासन द्वारा धान उपार्जन केन्द्र में अच्छी व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के वास्तविक जरूरतों और उनकी मेहनत का सम्मान करते हुए 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी सराहनीय है। शासन धान उपज की बहुत अच्छी कीमत दे रही है। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए पेयजल, छांव, विश्राम जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध है।
किसान श्री वैभव ने बताया कि उनके पास 12 एकड़ जमीन है। जिसमें वे खरीफ सीजन में धान की फसल लिया था और बहुत अच्छी उपज मिली है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी धान का विक्रय किया था। जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हुई थी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष धान विक्रय की राशि से नया इलेक्ट्रानिक स्कूटर और सेकंड हैण्ड कार खरीदा है। इसके साथ ही पुराने घर का रेनोवेशन भी कराया है। उन्होंने कहा कि शासन के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी हो रही है और अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की धान खरीदी नीति से वे बहुत प्रसन्नचित हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान