Ro no D15139/23

ब्रेकफास्ट, डील और मंदिर… कर्नाटक में सियासी खींचतान के बीच अब तक क्या-क्या हुआ?

कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच चल रही खींचतान खत्म हो गई है। डीके शिवकुमार ने पत्नी के साथ मंदिर में दर्शन भी किए, जहां उन्होंने अपनी 2019 की गिरफ्तारी का जिक्र किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सहमति बनी है कि 2028 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में डीके शिवकुमार कांग्रेस के सीएम चेहरा होंगे और सिद्दरमैया उनका समर्थन करेंगे।

कर्नाटक कांग्रेस में कई दिनों से चल रही खींचतान पर ब्रेक लग चुका है। बीते दिन मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने साथ में ब्रेकफास्ट किया। नाश्ते के बाद दोनों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। हालांकि, यह कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।

सभी के मन में सवाल था कि आखिर ब्रेकफास्ट पर दोनों नेताओं के बीच ऐसी क्या बात हुई, कि मनमुटाव अचानक से खत्म हो गया? इसे लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि डीके शिवकुमार आज सुबह अपनी पत्नी के साथ मंदिर में पूजा करने पहुंच गए।

मंदिर जाने पर क्या बोले डीके शिवकुमार?

डीके शिवकुमार ने पत्नी उषा शिवकुमार के साथ मांड्या के भू वराहा स्वामी मंदिर में माथा टेका। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान 2019 की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा, “जब मैं तिहाड़ जेल में था तो मेरे सास-ससुर 4 बार इस मंदिर में आए थे।”

मंदिर में दर्शन करने के बाद शिवकुमार का कहना था-

मैं जब भी यहां आता हूं, एक अद्भुत चमक का अहसास होता है। मुझे नहीं पता कि पुजारी जी ने मुझे उच्च पद दिलाने के लिए कोई हवन किया था। मंदिर में मौजूद सभी बुजुर्ग और श्रद्धालु मेरी तरफ बेहद प्यार से देख रहे थे।

ब्रेकफास्ट पर क्या हुई बातचीत?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्दरमैया से बातचीत के दौरान शिवकुमार ने उन्हें याद दिलाया कि मई 2023 में दोनों के बीच ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री बनने पर समझौता हुआ था। हालांकि, सिद्दरमैया ने ऐसे वादे से साफ इनकार कर दिया। वहीं, सिद्दरमैया ने उन्हें आश्वासन दिया कि 2028 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में डीके शिवकुमार ही कांग्रेस का सीएम चेहरा बनेंगे और सिद्दरमैया भी उनका समर्थन करेंगे। दोनों नेताओं ने इसपर सहमति दर्ज कराते हुए सभी संघर्षों को विराम दे दिया है।

  • Related Posts

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

      आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन ‎ ‎सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हो रहा…

    Read more

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

        एएम नाथ। शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित चुनाव विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला  बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग  नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान