Ro no D15139/23

बाबा बागेश्वर की शादी पर फिर छिड़ी चर्चा, ठहाकों से भरा माहौल,

बाबा बागेश्वर यानी पंडित धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं. मध्य प्रदेश में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने मंच से ऐसा ऐलान कर दिया कि पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा. इसके बाद फिर से लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई है.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री न सिर्फ अपने प्रवचनों बल्कि अपनी शादी को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार एक बार फिर यह मुद्दा चर्चा का कारण बन गया है, क्योंकि मंच पर बाबा रामदेव ने उनकी शादी को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया.

रामदेव के बयान ने बढ़ाई हलचल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी सामूहिक विवाह समारोह में हुई. राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कई संत, धर्मगुरु और बाबा रामदेव के साथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे.

सीएम के बेटे की सादगीपूर्ण शादी बनी मिसाल

मंच से धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सीएम का अपने बेटे की शादी सामूहिक विवाह में कराना एक बड़ा संदेश है. इससे महंगी डेस्टिनेशन वेडिंग करने वालों को प्रेरणा मिलेगी और सादगीपूर्ण विवाह की परंपरा को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा— “यह नया चलन बनेगा कि लोग भी कहेंगे, मैं अपने बच्चे की शादी सामूहिक कार्यक्रम में कराऊंगा.

मंच पर ठहाकों का माहौल, जब बाबा रामदेव ने किया ऐलान

हंसी-मजाक के दौर में जब धीरेंद्र शास्त्री ने कहा— “इसका मतलब यह नहीं कि आप लोग कहें कि आप भी कर लो. तभी बाबा रामदेव उठे और बोले— “महाराज, आपका विवाह भी यहीं सामूहिक विवाह में कराएंगे. यह सुनकर पूरा परिसर ठहाकों से भर गया और बाबा बागेश्वर भी हंसते हुए बोले— “पूज्य स्वामीजी तो आशीर्वाद ही देते हैं.

समानता का बड़ा संदेश—एक मंच पर आम और खास

अंत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि “एक ही जगह सीएम का बेटा भी फेरे ले रहा है और एक ड्राइवर का बेटा भी. यह सादगी, समानता और सामाजिक एकता की एक खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आया.

इससे पहले भी 2025 के शुरू में बाबा बागेश्वर की शादी की हो चुकी है चर्चा

इससे पहले भी जब बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पूछा गया कि क्या वह 2025 में विवाह करने जा रहे हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा— “जल्द ही करेंगे.” उनके इस जवाब ने एक बार फिर उनकी शादी को लेकर चर्चा तेज कर दी.

महाकुंभ के अंतिम दिन से जुड़े सवाल पर शास्त्री ने अपने तरीके से गहन जवाब देते हुए कहा— “हमारा देखने का तरीका यह है कि भारत ने सनातन को प्रस्तुत किया और महाकुंभ ने भारत को प्रेजेंट किया.”

  • Related Posts

    Shah Rukh Khan के Mannat में घुस आए 2 सांप, एक 8 फीट का रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता

    बॉलीवुड के किंग खान Shah Rukh Khan का घर Mannat एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह कोई फिल्म या सेलिब्रिटी गॉसिप नहीं, बल्कि दो सांप हैं. रिपोर्ट…

    Read more

    आवारापन 2 की सक्सेस के बाद इमरान हाशमी की चमकी किस्मत, इन 4 फिल्मों से फिर करेंगे बॉक्स ऑफिस पर राज

    Emraan Hashmi Upcoming Movies: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल