Ro no D15139/23

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा सांसदगण बनास डेयरी का क्षेत्रीय दौरा करेंगे

सहकारिता मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति दौरे के दौरान ‘सहकारी डेयरी विकास’ से संबंधित प्रगति की समीक्षा करेगी
नई दिल्ली । द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति डेयरी विकास, परिपत्र अर्थव्यवस्था, कृषि मूल्य संवर्धन, पशुधन उत्पादकता, जल संरक्षण तथा ग्रामीण सहकारिता सशक्तीकरण के क्षेत्रों में बनास डेयरी द्वारा की गई विविध पहलों की समीक्षा करेगा। 4 से 6 दिसंबर 2025, तक बनासकांठा स्थित बनास डेयरी का क्षेत्रीय दौरा यह भी प्रदर्शित करेगा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण पर आधारित और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में मंत्रालय के माध्यम से लागू सहकारी मॉडल ‘सहकार से समृद्धि’ तथा ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय लक्ष्यों को कैसे सार्थक रूप से आगे बढ़ा रहा है। सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर एवं श्री मुरलीधर मोहोळ, सहकारिता मंत्रालय के सचिव तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरे में भाग लेंगे।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी की अध्यक्षता में सहकारिता मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की तीसरी बैठक, 6 दिसंबर 2025 को बनासकांठा स्थित बनास डेयरी परिसर में आयोजित होगी जिसमें ‘सहकारी डेयरी विकास’ से संबंधित विभिन्न पहलों की समीक्षा की जाएगी।
दौरे के दौरान, श्री अमित शाह 6 दिसंबर 2025 को सनादर में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे और अगथाला बायो-सीएनजी एवं उर्वरक संयंत्र का उद्घाटन करेंगे, जो सर्कुलर अर्थव्यवस्था की एक महत्त्वपूर्ण पहल है और किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ-साथ हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में भी योगदान देगी। जनसभा के दौरान श्री अमित शाह सनादर में अत्याधुनिक 150 टीपीडी मिल्क पाउडर एवं बेबी फूड संयंत्र का भूमिपूजन भी करेंगे।
इससे पूर्व, सांसदगण बनास डेयरी के पालनपुर मुख्यालय में स्थित उन्नत प्रसंस्करण सुविधाओं—जैसे चीज़, यूएचटी और प्रोटीन संयंत्र—का दौरा करेंगे, जहाँ अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से वे-प्रोटीन रिकवरी द्वारा हाई-प्रोटीन लस्सी, छाछ एवं अन्य मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इसके अलावा, संसदीय दल रैय्या में डामा सीमेन स्टेशन और एम्ब्रियो ट्रांसफर लैब में पशुधन-केंद्रित पहलों की समीक्षा करेगा।
जमीनी स्तर की सहकारी संस्थाओं की भूमिका समझने हेतु, दल 5 दिसंबर 2025 को डीसा स्थित शेरपुरा गांव डेयरी सहकारी समिति (वीडीसीएस) का दौरा करेगा। इसके बाद वे थराड स्थित बनास सॉयल टेस्टिंग लैब की समीक्षा करेंगे।
संसदीय दल झेरडा गांव के अमृत सरोवर का भी दौरा करेगा, जो बनास डेयरी द्वारा विकसित 319 अमृत सरोवरों में से एक है। पर्यावरणीय सततता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए, बनास डेयरी ने 9 करोड़ से अधिक सीड बॉल्स और पौधारोपण गतिविधियों का संचालन किया है। क्षेत्रीय दौरे के दौरान सांसद लूणावा में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

  • Related Posts

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

      आगामी कार्ययोजना पर हुआ मंथन ‎ ‎सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हो रहा…

    Read more

    शिक्षा विभाग में 6,812 पदों पर भर्ती से युवाओं को मिलेगा रोजगार, व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी : शताब्दी पाण्डे

        ​रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डे ने राज्य के शासकीय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कुल 6,812 शिक्षक पदों पर शुरू हुई…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान