Ro no D15139/23

पौष माह आरंभ, सफला एकादशी से लेकर गुरु गोबिंद जयंती, इस महीने मनाए जाएंगे ये सारे व्रत त्योहार

 पौष मास हिंदू पंचांग का बेहद पवित्र महीना माना जाता है. यह समय तप, दान, पूजा और सूर्य उपासना के लिए विशेष शुभ होता है. 5 दिसंबर 2025 से 3 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आते हैं और पितरों के तर्पण का भी खास महत्व है.

हिंदू कैलेंडर का दसवां महीना ‘पौष’ दिसंबर और जनवरी के बीच आता है. यह महीना तप, दान और पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस बार पौष माह 05 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 03 जनवरी 2026 को समाप्त होगा. यह समय भक्ति, अनुशासन और शरीर–मन की शुद्धि का प्रतीक माना जाता है.

पौष महीने में आने वाले व्रत और त्योहार

पौष माह में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार पड़ते हैं, जिनका आध्यात्मिक महत्व बहुत ज्यादा है. यहाँ इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीखें दी गई हैं:

 

  • 05 दिसंबर (शुक्रवार) – रोहिणी व्रत
  • 07 दिसंबर (रविवार) – संकष्टी चतुर्थी
  • 11 दिसंबर (गुरुवार) – कालाष्टमी
  • 15 दिसंबर (सोमवार) – सफला एकादशी
  • 16 दिसंबर (मंगलवार) – धनु संक्रांति
  • 17 दिसंबर (बुधवार) – प्रदोष व्रत
  • 18 दिसंबर (गुरुवार) – मासिक शिवरात्रि
  • 19 दिसंबर (शुक्रवार) – अमावस्या
  • 21 दिसंबर (रविवार) – चंद्र दर्शन
  • 22 दिसंबर (सोमवार) – सोमवार व्रत
  • 24 दिसंबर (बुधवार) – चतुर्थी व्रत, क्रिसमस ईव
  • 25 दिसंबर (गुरुवार) – मालवीय जयंती, क्रिसमस
  • 26 दिसंबर (शुक्रवार) – षष्ठी
  • 27 दिसंबर (शनिवार) – गुरु गोबिंद जयंती
  • 28 दिसंबर (रविवार) – दुर्गा अष्टमी व्रत
  • 30 दिसंबर (मंगलवार) – वैकुंठ एकादशी, पौष पुत्रदा एकादशी
  • 01 जनवरी (गुरुवार) – रोहिणी व्रत, प्रदोष व्रत, नव वर्ष
  • 02 जनवरी (शुक्रवार) – हजरत अली का जन्मदिन
  • 03 जनवरी (शनिवार) – श्री सत्यनारायण व्रत, माघ स्नान आरंभ, पौष पूर्णिमा

पौष माह का धार्मिक महत्व

पौष महीने में सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस समय सूर्य उपासना करने से सफलता, सम्मान और सौभाग्य जल्दी मिलता है. इसके अलावा, यह महीना पितरों के तर्पण के लिए भी श्रेष्ठ माना गया है. पौष में पिंडदान या तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और कुंडली में मौजूद पितृ दोष से मुक्ति मिलने की भी मान्यता है.

  • Related Posts

    सितंबर के ये 5 बड़े ग्रह गोचर लाएंगे देश-दुनिया में बड़ा उथल-पुथल, पढ़ें ज्योतिषीय आकलन

    September 2026 Grah Gochar: सितंबर 2026 में कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल के गोचर से करियर, कारोबार, धन और पारिवारिक जीवन में बदलाव के…

    Read more

    नहाने से पहले बस 10 मिनट करें ये काम, त्योहार पर स्किन दिखेगी खिली-खिली

    Festival Skin Care: त्योहारों का मौसम शुरू होते ही घर की तैयारियों के साथ खुद को सजाने-संवारने का भी मन करता है. पूजा के दिन हर कोई चाहता है कि चेहरा…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार