Ro no D15139/23

जिले के 21 हजार असाक्षरों को साक्षर बनाने के लिए महापरीक्षा अभियान 07 दिसंबर को

कलेक्टर एवं अध्यक्ष  निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष हरेश मंडावी के निर्देशानुसार उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिले में रविवार 07 दिसंबर को राज्यव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में 15 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षार्थियो को सम्मिलित कराया जाना है जो शिक्षा की मुख्य धारा से कटे हुए हैं।
कलेक्टर द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तैयारियां पूर्ण करने तथा सभी असाक्षरों को उक्त अभियान से जोड़कर उन्हें महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित करने निर्देशित किया गया है। जिला पंचायत के सभाकक्ष में 04 दिसंबर को आयोजित बैठक में बताया गया कि जिले में कुल प्राधिकरण द्वारा 21130 असाक्षरों को साक्षर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिले में कुल 426 परीक्षा केंद्र तथा केंद्राध्यक्ष बनाए गए हैं। कलेक्टर ने सभी विकासखंड के शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि कोई भी शिक्षार्थी परीक्षा से वंचित न रहे और किसी तरह की नकल ना हो इस पर विशेष रूप से ध्यान दें। इसके अलावा स्वयं शिक्षक के रूप में जो सेवा दे रहे हैं उनको भी इस परीक्षा में सहयोग लेना है। शिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने हेतु सहयोग की अपील करना है जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा की परीक्षा केंद्र में शिक्षार्थियों के लिए पेयजल, प्रकाश, विद्युत व्यवस्था बैठने की समुचित व्यवस्था हो शिक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी अनिवार्य रूप से एक दिन पहले विभिन्न माध्यमों से प्रदान की जाए जिला परियोजना अधिकारी पुष्पांजलि ठाकुर द्वारा राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशों को विस्तार से परीक्षा संबंधी जानकारी सभी ब्लॉक के अधिकारियों को दी जिसमें महा परीक्षा अभियान का प्रचार-प्रसार नामांकन पंजीकरण डाटा कंप्यूटर कारण और परीक्षा की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने एवं प्रत्येक विकास खंड में कंट्रोल रूम स्थापित करने हेतु दायित्वों के बारे में बताया गया बैठक के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के द्वारा सभी अधिकारियों एवं साक्षरता अमले को महा परीक्षा अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने तथा सभी शिक्षार्थियों को इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए निर्देशित किया गया तथा साक्षरता शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी ब्लॉक के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी नोडल अधिकारी एवं संकुल स्त्रोत समन्वयक सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कोंडागांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- मुख्यधारा में लौट रहे पुनर्वासित व्यक्तियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, लिया संकल्प

    रायपुर, 21 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय परिसर कोण्डागांव में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन…

    Read more

    कोरिया में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में हुआ भव्य योगाभ्यास

    रायपुर, 21 जून 2026/ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज कोरिया जिला मुख्यालय के मानस भवन में जिला स्तरीय भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा