Ro no D15139/23

सीटी स्कैन मशीन से रोगों का तुरंत पहचान होने से ईलाज भी जल्द संभव

*जिला अस्पताल में अब तक 5 हजार से अधिक मरीजों का हुआ सीटी स्कैन*

रायपुर, 5 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY)
राज्य शासन के निर्देशानुसार बलौदाबाजार भाटापारा कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। जिला अस्पताल में उन्नत तकनीक से लैस मशीनों से जांच की जा रही है। यहां स्थापित सीटी स्कैन मशीन से रोगों की तुरंत पहचान होने से मरीजों का सही व शीघ्र ईलाज संभव हुआ है।

जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में सी.टी.स्केन की सुविधा मरीजों को मिल रही है जिसमें अभी तक लगभग 5100 मरीजों का सीटी स्केन किया जा चुका है। प्रतिमाह लगभग 200 मरीजों का सी.टी. स्केन किया जाता है। जिला चिकित्सालय में सी.टी. स्केन की सुविधा प्रारंभ होने से स्ट्रोक, चोट, फ्रेक्चर, ट्यूमर इत्यादि की पहचान तुरंत हो जाती है। तेजी से सही निदान होने पर ईलाज भी समय पर शुरू हो जाता है जिससे जीवन बचाने की संभावना बढ़ गई है। अब दूर शहरो में जाकर स्केन कराने की जरूरत नही पड़ती।

आसपास के क्षेत्र के लोगो को आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधा उनके शहर में ही उपलब्ध हो रही है। इससे मरीजों के पैसे एवं समय दोनो की बचत हो रही है।

उल्लेखनीय है कि सीटी (कम्प्यूटरीकृत टोमोग्राफी) स्कैन एक चिकित्सा इमेजिंग प्रक्रिया है जो शरीर के अंदर की विस्तृत त्रि-आयामी छवियां बनाने के लिए एक्स-रे और कंप्यूटर का उपयोग करती है। यह हड्डियों, मांसपेशियों, अंगों और रक्त वाहिकाओं की विस्तृत छवियां प्रदान करके बीमारियों और चोटों का निदान करने में मदद करता है।

  • Related Posts

    एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

      कोरबा, 20 अगस्त 2026/ सयुंक्त कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीकांत कसेर ने आज संयुक्त रूप से एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला का आकस्मिक…

    Read more

    राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत कोरबा जिले में औषधि प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन

     कोरबा, 20 अगस्त 2026/राज्यव्यापी विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर कोरबा के मार्गदर्शन में जिले में औषधि प्रतिष्ठानों का सघन…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ