Ro no D15139/23

जशपुर जिले में शतरंज प्रतियोगिता हुई प्रारंभ,

पहले चरण में 189 विद्यालयों के 3150 विद्यार्थी हुए शामिल
कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा प्रारंभ किए गए चेकमेट एट जशपुर कार्यक्रम के तहत तीन चरणों में आयोजित हो रही है प्रतियोगिता

  छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत कलेक्टर रोहित व्यास और सीईओ अभिषेक कुमार के निर्देश पर विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने, खेल भावनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले के हाई और हायर सेकंडरी विद्यालयों में दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई।
शतरंज के खेल को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा प्रारंभ की गई चेकमेट एट जशपुर कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।
जशपुर एसडीएम विश्वासराव मस्के  जिले के आयोजन समिति के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में चल रही यह प्रतियोगिता सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त हाई तथा हायर सेकेंडरी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता तीन चरणों में विद्यालय स्तर, विकासखंड स्तर और जिला स्तर पर आयोजित होनी है।
विद्यालय स्तर पर 4 दिसंबर से प्रारंभ हुई प्रतियोगिता में दो दिनों में 189 विद्यालयों के 3150 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इन नॉकआउट प्रतियोगिताओं का फाइनल मैच सभी विद्यालयों में आज खेला गया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को विद्यालय में पुरस्कृत भी किया जाएगा। अगले चरण में विद्यार्थी विकासखंड स्तर पर जमुकाबला करेंगे, जजविकासखंड स्तरीय शतरंज जप्रतियोगिता 6 जदिसंबर से आयोजित होगी। विकासखंड स्तर पर विजेता, उपविजेता और क्वार्टर फाइनल खेलने वाले विद्यार्थी 10 दिसंबर को  जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
पत्थलगांव एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन जिला स्तरीय  प्रतियोगिता पथलगाँव के आयोजन समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनके मार्गदर्शन में 10 दिसंबर को पत्थलगांव में भव्य रूप से जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होनी है। इस प्रतियोगिता में विजयी होने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा ।

  • Related Posts

    कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    *‘गौरा’ -राष्ट्रीय दृश्य कला प्रदर्शनी* रायपुर, 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) गौरा में आपका स्वागत है। यह प्रदर्शनी आने वाले सभी लोगों के लिए खुशी, प्रेरणा और चिंतन का…

    Read more

    बजट क्वेस्ट 2026: MY भारत छत्तीसगढ़ ने महिला आरक्षण विधेयक पर ‘मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन किया

    **रायपुर | बजट क्वेस्ट 2026 — राष्ट्रीय स्तर** भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत, MY भारत छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर ‘बजट क्वेस्ट 2026’ के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह