Ro no D15139/23

10 दिसंबर को कोदाभाट में दिव्यांगजन हेतु कृत्रिम अंग चिन्हांकन, मापन शिविर का आयोजन

कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग कांकेर द्वारा दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग (नकली हाथ-पैर) उपलब्ध कराने के लिए चिन्हांकन एवं मापन शिविर का आयोजन 10 दिसंबर को शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, कोदाभाट कांकेर में प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा।

समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में दिव्यांगजन के कृत्रिम अंग (हाथ-पैर) हेतु चयन, प्रमाणीकरण एवं मापन की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। मापन कार्य पूर्ण होने के बाद रायपुर में चयनित दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराते हुए दैनिक कार्यों हेतु आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। शिविर में भाग लेने के इच्छुक दिव्यांगजन अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड (यदि उपलब्ध हो) एवं पासपोर्ट आकार के 04 फोटो लेकर निर्धारित स्थल पर उपस्थित होने कहा गया है। उक्त शिविर के संबंध में आवश्यक जानकारी के लिए समाज कल्याण विभाग, कांकेर के मोबाइल नंबर 9425261872 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व