Ro no D15139/23

दिव्यांगजन हेतु कृत्रिम अंग निर्माण के लिए चिन्हांकन एवं मापन शिविर 10 दिसंबर को

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग (नकली हाथ-पैर) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, कोदाभाट में ब्लॉक स्तरीय चिन्हांकन-मापन शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविर में दिव्यांगजन का परीक्षण, चिन्हांकन, मापन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं संपादित की जाएंगी।
कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा शिविर के सफल संचालन हेतु आदेश जारी कर विभागवार दायित्व सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिव्यांगजन का चिन्हांकन, प्रमाणीकरण तथा स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान को दिव्यांग छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने, सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को नगर में माइक के माध्यम से प्रचार-प्रसार एवं दिव्यांगजन की उपस्थिति सुनिश्चित कराने और समाज कल्याण विभाग को टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कृत्रिम अंग मापन कार्य, परिवहन, भोजन, टेंट, कुर्सी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है।

  • Related Posts

    करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई

    *देवखोल और भालूमाड़ा में खनन क्षेत्र चिन्हित, ब्लास्टिंग कर बंद करने के निर्देश* *अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण में लगे लोगों में मचा हड़कंप* *रायपुर 19 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    धमतरी में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 9 मई से

    धमतरी, 19 अप्रैल 2026। जिले के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस वर्ष भी…

    Read more

    NATIONAL

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति