Ro no D15139/23

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में दूसरे दिन एथलेटिक्स छाया, टीम गेम्स ने बढ़ाया रोमांच

रायपुर। 9 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में जारी अंतर-जोन (विश्वविद्यालय स्तरीय) खेलकूद प्रतियोगिता-2025-26 के दूसरे दिन ट्रैक-एंड-फील्ड तथा टीम गेम्स ने खेल परिसर का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। सुबह से लेकर देर शाम तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों की गति, दमखम और खेलभावना देखते ही बन रही थी। कुल 160 खिलाड़ियों की भागीदारी वाली आज की प्रतियोगिताओं में मुख्यतः 1500 मीटर, 200 मीटर, लंबी कूद और शॉट पुट की व्यक्तिगत स्पर्धाओं के फाइनल आयोजित हुए।
महिला 1500 मीटर दौड़ में उत्तर जोन की कौशल्या डोडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। दक्षिण जोन की सुमति मंडावी द्वितीय और प्रियांका दीवान तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में दक्षिण जोन के भुवनेश्वर यादव ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया, जबकि पूर्व जोन के हरेश कुर्रम ने रजत तथा उत्तर जोन के अनंत राम कश्यप ने कांस्य पदक जीता।
200 मीटर स्प्रिंट में भी खिलाड़ियों की तेज रफ्तार देखने को मिली। महिला वर्ग में पूर्व जोन की संध्या नेताम ने स्वर्ण, उत्तर जोन की खेमेंलता गोता ने रजत तथा पश्चिम जोन की पुनिका चंद्रवंशी ने कांस्य जीता। पुरुष वर्ग में उत्तर जोन के कृष्ण प्रताप सिंह पहले स्थान पर रहे, पूर्व जोन के कुनाल रावटे दूसरे और पश्चिम जोन के गणेश सेठ तीसरे स्थान पर रहे।
फील्ड इवेंट्स में पुरुष शॉट पुट में पूर्व जोन के गजेन्द्र ने स्वर्ण, उत्तर जोन के धीरज कुमार ने रजत तथा पश्चिम जोन के सौरभ ने कांस्य पर कब्जा किया। महिला शॉट पुट में उत्तर जोन की हर्षा ने प्रथम, हेमांशु ने द्वितीय तथा पूर्व जोन की प्रणिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
पुरुष लंबी कूद में उत्तर जोन के समीर सिंह ने स्वर्ण, दक्षिण जोन के आरुष वर्मा ने रजत और पूर्व जोन के गौरव वरिया ने कांस्य जीता। वहीं महिला लंबी कूद में पूर्व जोन की संध्या नेताम ने दिन का अपना दूसरा स्वर्ण, दक्षिण जोन की आकांक्षा मेस्राम ने रजत और उत्तर जोन की कौशल्या डोडी ने कांस्य पदक अर्जित किया।
एथलेटिक्स इवेंट्स के साथ-साथ आज वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, खो-खो और टेबल टेनिस के लीग मैच भी खेले गए, जिनमें चारों जोनों की टीमों ने उत्कृष्ट तालमेल और खेलभावना का परिचय देते हुए रोमांचक मुकाबले प्रस्तुत किए। इन सामूहिक खेलों के परिणामों के साथ जोनों के बीच अंक प्रतिस्पर्धा और तेज हो गई है, तथा कल होने वाली रिले दौड़ एवं अन्य इवेंट्स के बाद ओवर ऑल चैंपियन का फैसला होगा।

  • Related Posts

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में हुए शामिल*   *चार विकास कार्यों की घोषणा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 स्थानों…

    Read more

    देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर हो रहा आयोजन – केंद्रीय राज्य खेल मंत्री डॉ.खड़से

    *छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की गूँज पूरे राज्य में ‘चलो रे संगी हॉकी खेलबो’ के रूप में गूँजेगी – उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?