Ro no D15139/23

देश के गृह मंत्री हैं, कुछ भी कह सकते हैं, अमित शाह पर रामगोपाल यादव का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह के भाषण की बुधवार को सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश किया. इस बीच विपक्ष उनके बयान को लेकर लगातार हमलावर है.

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दी  है. उन्होंने कहा कि वे देश के गृह मंत्री हैं, इसलिए कुछ भी कह सकते हैं. लेकिन कई बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें उन्हें नहीं कहना चाहिए. यादव ने कहा कि गृह मंत्री देश की एकता का प्रतीक होता है. यदि वही ऐसा बयान दे दे जो देश में विभाजन का माहौल पैदा करे, तो यह ठीक नहीं माना जाएगा.

विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश : कांग्रेस सांसद किरण कुमार

कांग्रेस सांसद किरण कुमार चमाला ने संसद में गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि SIR को लेकर हमारे सवाल वर्तमान स्थिति से जुड़े हैं, लेकिन अमित शाह इसे घुसपैठियों से जोड़कर मुद्दे को भटका रहे हैं. चमाला ने कहा कि बिहार में SIR होने के बाद भी फर्जी वोट और एक व्यक्ति के कई EPIC नंबर मौजूद हैं, इसलिए यह प्रक्रिया सिर्फ दिखावा लगती है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार घुसपैठियों को हटाने की बात कहकर जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटका रही है.

कभी नहीं सोचा था कि बहस का स्तर इतना नीचे जा सकता है : आरजेडी सांसद मनोज झा

आरजेडी सांसद मनोज झा ने लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे पहले चुनाव आयोग के पास गए थे, लेकिन वहां कोई समाधान नहीं निकला. इसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा, तभी मामला आगे बढ़ पाया. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि लोकसभा में बहस का स्तर इतना नीचे जा सकता है. मनोज झा के अनुसार बहस में वह मूल भावना ही गायब दिखी, जो व्यापक और गंभीर चर्चा का आधार होनी चाहिए थी.

  • Related Posts

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POK) में जारी आंदोलन अब नियंत्रण रेखा LOC के करीब पहुंच गया है. मंधोल इलाके में आयोजित एक सभा में हजारों लोग जुटे हुए हैं.…

    Read more

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    धनबाद. भारतीय डाक विभाग ने डाक सामग्री के वर्गीकरण और सेवाओं में बदलाव किया है. नयी व्यवस्था में पत्र और पार्सल के बीच अंतर को अधिक स्पष्ट किया गया है. डाक…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग