Ro no D15139/23

बंगाल में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल के काफिले पर हमला

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल के काफिले पर हमला किया गया है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है. देखें वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने क्या कहा और किसपर हमले का आरोप लगाया.

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल के काफिले को तिराट इलाके में रोक दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के तिराट पंचायत सदस्य ने उनकी गाड़ियों को रोका और CISF पर हमला किया. उनके अनुसार, रास्ता पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी वर्षों से रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को संरक्षण देकर चुनाव जीतती रही हैं, लेकिन SIR प्रक्रिया के बाद उन्हें डर है कि 2026 का चुनाव नहीं जीत पाएंगी. अग्निमित्रा पॉल ने यह भी कहा कि पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची. देखें वीडियो.

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा– टीएमसी द्वारा की जा रही रेत चोरी का विरोध करने पर मेरे काफिले पर हमला किया गया. यह हमला टीएमसी के पंचायत सदस्य सुभीर बनर्जी और उनके साथ आए गुंडों ने किया. उन्होंने मामले को राजनीतिक रंग देकर गांव के लोगों को भड़काने की भी कोशिश की, जबकि प्रशासन सिर्फ दर्शक बना रहा. ऐसे माहौल में आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? इस घटना के विरोध में मैं आसनसोल दक्षिण विधानसभा और भाजपा के आसनसोल संगठनात्मक जिले के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे काली पहाड़ी मोड़ पर एकजुट हों और इसका कड़ा विरोध दर्ज कराएं.

  • Related Posts

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    Strait Of Hormuz: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज स्ट्रेट पर पूर्ण नियंत्रण वाले दावे को खारिज कर दिया है. ईरान का कहना है कि यह अहम समुद्री मार्ग…

    Read more

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 का विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन इसकी तैयारी का असर अभी से दिखने लगा है. कभी यूपी की सत्ता पर पूर्ण बहुमत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां