Ro no D15139/23

ग्राम ईला में वाटरशेड महोत्सव का हुआ आयोजन

पत्थलगांव विधायक  गोमती साय ने वाटरशेड महोत्सव का किया शुभारंभ
सांस्कृतिक कार्यक्रमों, निबंध लेखन, रंगोली, स्लोगन के माध्यम से स्कूली छात्रों ने जल संरक्षण का दिया संदेश

  प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जलग्रहण विकास घटक अंतर्गत जल एवं मृदा संरक्षण कार्यों के प्रति जन जागरूकता एवं योजना का प्रचार-प्रसार बढ़ाने हेतु पत्थलगांव  विकासखण्ड के ग्राम ईला में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन विगत दिवस किया गया।
वाटरशेड महोत्सव का शुभारंभ पत्थलगांव विधायक   गोमती साय द्वारा दीप प्रज्जवलित का किया गया। कार्यक्रम में  जल संरक्षण का संकल्प लेते हुए वनवासी सेवा मंडल पूर्व माध्यमिक शाला एवं परियोजना क्षेत्र के अन्य स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों  का प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही  निबंध लेखन, रंगोली, स्लोगन व नारा लेखन आदि प्रतियोगिता के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के एक दिवस पूर्व  ग्राम ईला के लांजियानाला में ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर बोरी-बंधान का कार्य  किया गया।
विधायक   गोमती साय द्वारा जलग्रहण समिति गोढ़ीकला एवं करमीटिकरा में जलग्रहण विकास घटक अंतर्गत निर्मित स्टापडेम निर्माण कार्यों का लाकार्पण एवं जलग्रहण समिति ईला व अन्य जलग्रहण समितियों में स्वीकृत कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती साय ने अपने उद्बोधन में उपस्थित ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को जल एवं मृदा संरक्षण का महत्व के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने इस योजना के माध्यम से कृषकों के प्रगति एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया। इस दौरान विधायक ने जलग्रहण मार्गदर्शको को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया, साथ ही  विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में पानी की पाठशाला कार्यक्रम अंतर्गत हर्षा ट्रस्ट के रिसोर्स पर्सन  रवि अरोरा ने जल की उपयोगिता एवं कृषि के परिदृश्य में आवश्यकता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी   राकेश कुमार पैकरा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधि, अतिथियों एवं कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि   हंसलाल सिदार सभापति कृषि स्थायी समिति, जनपद सदस्य   वेदराम सिदार,   संतोषी भारद्वाज, सरपंच   सम्पति नाग,   अंकित बंसल,   हेमन्त बंजारा, श्रीमती मायावती लकड़ा,  प्रयाग राज सिदार,   हीरावती पोर्ते एवं अन्य 05 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं परियोजना अधिकारी   राकेश कुमार पैंकरा, जिले से तकनीकी विशेषज्ञ   नयन रंजन बेहरा, हर्षा ट्रस्ट से उपस्थित प्रशिक्षक, कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, डब्ल्यू.डी.टी. सदस्य एवं जलग्रहण सचिव की उपस्थित में सम्पन्न हुआ।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम