Ro no D15139/23

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने की बड़ी पहल

*बंदकोना में 1.23 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण, बिजली-पानी-सड़क पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर*

रायपुर, 11 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY)मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के दूरदराज, आदिवासी एवं पिछड़े इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने और इन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत उन गांवों और बस्तियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां सड़क, संपर्क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहा है।

इसी कड़ी में जशपुर जिले के बंदकोना ग्राम में मुख्य मार्ग से बस्ती तक 1.7 किमी लंबी सड़क का निर्माण पूरा किया गया है। 1.23 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह सड़क पहाड़ी कोरवा और अन्य ग्रामीण परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। गांव की कुल जनसंख्या 115 है, और अब यह बस्ती सुगमता से मुख्यधारा से जुड़ चुकी है।

सड़क निर्माण के बाद ग्रामीण अब आसानी से बाजार, अस्पताल, स्कूल, आंगनबाड़ी, सोसाइटी और ग्राम पंचायत तक पहुंच पा रहे हैं। एम्बुलेंस एवं मालवाहक वाहन भी सीधे बस्ती तक पहुंच रहे हैं, जिससे आपातकालीन सेवाओं और दैनिक आवश्यकताओं की उपलब्धता में तेजी आई है। बिजली और पानी जैसी आवश्यक सुविधाएं भी लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं।

ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि वर्षों से जिस सुविधा का इंतजार था, वह जन-मन योजना के माध्यम से अब साकार हो रही है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जन-मन योजना का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ, पहाड़ी, आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्रों को पक्की सड़कों, सुरक्षित आवास, पेयजल, संपर्क एवं अन्य आधारभूत ढांचे से जोड़कर सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देना है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास का लाभ हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विशेष पिछड़ी जनजातियों सहित सभी ग्रामीण परिवारों का जीवन स्तर बेहतर बने।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?