Ro no D15139/23

24वीं योनेक्स सनराइज स्टेट सीनियर बैडमिंटन चौम्पियनशिप के लिए तैयारियां पूरी

12 से 16 दिसंबर तक जशपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, 141 खिलाड़ी होंगे शामिल

  छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत् कलेक्टर   रोहित व्यास के निर्देशन में जशपुर में आयोजित की जा रही 24वीं योनेक्स सनराइज स्टेट सीनियर बैडमिंटन चौम्पियनशिप के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 16 दिसंबर तक रणजीता स्टेडियम के पास स्थित बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का आयोजन जिला बैडमिंटन एसोसिएशन जशपुर और छत्तीसगढ़ स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर तैयारियों की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी सहायक कलेक्टर   अनिकेत अशोक, आयोजन समिति के अध्यक्ष एसडीएम जशपुर   विश्वास राव मस्के, आयोजन समिति के सचिव खेल अधिकारी  समीर बड़ा, तथा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सेक्रेटरी श्री विनोद गुप्ता की टीम द्वारा संभाली गई है। खिलाड़ियों को उत्कृष्ट, सुरक्षित और व्यवस्थित खेल वातावरण उपलब्ध कराने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिले के बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास एवं भोजन रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही मेन ड्रॉ में शामिल खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जा रही है। खिलाड़ियों की सहायता और सुरक्षा के लिए स्टेडियम परिसर में वॉलिंटियर टीम तथा मेडिकल यूनिट तैनात रहेगी। प्रतियोगिता के संचालन के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के मुख्य रेफरी  प्रताप भट्टाचार्य अपनी सात अंपायरों की टीम के साथ जशपुर पहुंच चुके हैं।
प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों का पंजीयन कार्य पूरा हो चुका है। पुरुष एकल वर्ग में मुख्य ड्रॉ हेतु 17 खिलाड़ी तथा क्वालिफाइंग राउंड हेतु 62 खिलाड़ी पंजीकृत हुए हैं। पुरुष युगल में मुख्य ड्रॉ में 2 टीमें तथा क्वालिफाइंग में 32 टीमें भाग लेंगी। महिला एकल में मुख्य ड्रॉ हेतु 9 खिलाड़ी तथा क्वालिफाइंग हेतु 4 खिलाड़ी शामिल होंगी। महिला युगल वर्ग में मुख्य ड्रॉ में कोई टीम नहीं, जबकि क्वालिफाइंग में 4 टीमें पंजीकृत हैं। मिक्स्ड डबल्स वर्ग में मुख्य ड्रॉ के लिए 2 टीमें तथा क्वालिफाइंग में 9 टीमें पंजीकृत हुई हैं। जशपुर जिले के 23 खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आयोजकों ने बताया कि खिलाड़ियों की संख्या उत्साहजनक है और जशपुर पहली बार इतने बड़े स्तर की राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेज़बानी कर रहा है, जिससे जिले में बैडमिंटन को नई पहचान मिलेगी। भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम के कोच एवं छत्तीसगढ़ स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव श्री संजय मिश्रा तथा कोषाध्यक्ष   संजय भंसाली ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

    *उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवंागन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया इन विकास कार्यो का भूमिपूजन*   रायपुर 30 मई 2026 (IMNB NEWS…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन हेतु अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

    *1076 पर दर्ज कर सकेंगे शिकायत, सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचेगी जानकारी*   रायपुर 30 मई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला कार्यालय कोंडागांव के सभाकक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी