Ro no D15139/23

रायगढ़ जिले में आवारा कुत्तों के लिए एंटीरेबीज टीकाकरण अभियान तेज, अब तक 67 कुत्तों को लगाया गया टीका

जिले में नागरिकों की सुरक्षा और रेबीज संक्रमण की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रायगढ़ जिला प्रशासन द्वारा सभी नगरीय निकायों में एंटीरेबीज टीकाकरण अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग और नगरीय निकायों ने संयुक्त रूप से अभियान को सुचारू और सतत रूप से संचालित किया है, जिसके परिणामस्वरूप जिलेभर में आवारा कुत्तों का टीकाकरण लगातार जारी है।
अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर में 10 दिसंबर को 20 आवारा कुत्तों का डिवर्मिंग और एंटीरेबीज टीकाकरण किया गया। इससे पूर्व नगर पालिका परिषद खरसिया में 8 दिसंबर को 22 कुत्तों का टीकाकरण संपन्न हुआ था। इसी क्रम में नगर पंचायत पुसौर में 5, 8 और 10 दिसंबर को कुल 8 आवारा कुत्तों में टीकाकरण किया गया। नगर पंचायत धरमजयगढ़ में 29 नवंबर को 10 कुत्तों तथा नगर पंचायत लैलूंगा में 11 दिसंबर को 7 आवारा कुत्तों का डिवर्मिंग और टीकाकरण किया गया।
जिले के सभी शहरी क्षेत्रों में चल रहे इस अभियान के तहत अब तक कुल 67 आवारा कुत्तों में एंटीरेबीज टीकाकरण और डिवर्मिंग की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की जा चुकी है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान की गति में किसी प्रकार की कमी न आने पाए और सभी नगरीय निकाय अपने-अपने क्षेत्र में आवारा कुत्तों का व्यापक टीकाकरण सुनिश्चित करें।
उप संचालक, पशु चिकित्सा डॉ. धरमदास झरिया ने बताया कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में यह अभियान जिले में रेबीज संक्रमण से सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरी क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर नियमित टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है, ताकि संक्रमण का खतरा न्यूनतम रहे। जिला प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग के इस संयुक्त प्रयास से रायगढ़ जिले में रेबीज नियंत्रण को नई गति मिली है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करें, आवारा कुत्तों के प्रति संवेदनशील रहें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारी को अवगत कराएँ।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान