Ro no D15139/23

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) हेतु जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य को व्यवस्थित और सरल बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन रायपुर ने विधानसभा-वार हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन अथवा किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या के लिए नागरिक अब सीधे इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग-अलग सहायता नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे नागरिकों को त्वरित और प्रभावी समाधान मिल सके। प्रशासन ने बताया कि हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं: पश्चिम विधानसभा के लिए 9977222564, दक्षिण विधानसभा के लिए 9977222574, उत्तर विधानसभा के लिए 9977222584 तथा ग्रामीण विधानसभा के 9977222594 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान यदि किसी प्रकार की कठिनाई सामने आती है, तो तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सहायता प्राप्त करें।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?