Ro no D15139/23

जहरीली हुई राजधानी दिल्ली! AQI ने तोड़े सारे रिकॉड

दिल्ली और एनसीआर में शनिवार को वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब मापा गया. आज राजधानी में AQI 400 के पार पहुंच गया. घना कोहरा और स्मॉग ने स्वास्थ्य और विजिबिलिटी पर असर डाला, डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी.

Delhi Air Pollution: दिल्ली और एनसीआर में शनिवार को मौसम और प्रदूषण ने मिलकर लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. राजधानी में घना कोहरा और धुंध के बीच AQI बेहद खराब दर्ज किया गया. शहर के 18 इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया, जबकि पूरे दिल्ली का औसत AQI 387 रहा.

सबसे अधिक प्रदूषण वजीरपुर में देखा गया, जहां AQI 443 दर्ज किया गया. इसके अलावा जहांगीरपुरी 439, विवेक विहार 437, रोहिणी और आनंद विहार 434, अशोक विहार 431 और पंजाबी बाग 416 तक पहुंच गया. DU नॉर्थ कैंपस में AQI 401 और ITO में 417 रिकॉर्ड किया गया. शहर में सुबह के समय घने स्मॉग और धुंध ने विजिबिलिटी घटा दी.

प्रदूषण से राजधानी का हाल बेहाल

इस सप्ताह की शुरुआत में AQI में मामूली सुधार देखा गया था, मंगलवार को औसत AQI 282 रहा और ‘खराब’ श्रेणी में आया. बुधवार को यह 259 तक गिरा, लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को क्रमशः 307 और 349 तक बढ़ गया। शनिवार को यह आंकड़ा और बढ़ गया, जिससे शहर ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब पहुंच गया.

एनसीआर में भी स्थिति गंभीर

दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में भी वायु प्रदूषण ने हालात बिगाड़ दिए. गाज़ियाबाद और नोएडा में AQI 422 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. गुरुग्राम का AQI 295 और फरीदाबाद का 208 रहा.

एयरपोर्ट पर अलर्ट

घने कोहरे और स्मॉग के चलते IGI एयरपोर्ट पर भी अलर्ट जारी किया गया. विजिबिलिटी कम होने के कारण यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस और टाइमिंग की जांच करने की सलाह दी गई. विशेषज्ञों ने चेताया है कि लगातार ‘बहुत खराब’ और ‘गंभीर’ AQI स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है. बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!