Ro no D15139/23

एन.ई.एस. कॉलेज में 15 दिसंबर को एक दिवसीय युवा शिविर का होगा आयोजन

  अरविन्द की समग्र शिक्षा दर्शन पर आधारित शिविर में डॉ. इन्दिरा मिश्र करेंगे मार्गदर्शन

    अरविन्द सोसायटी, पांडिचेरी की छत्तीसगढ़ राज्य समिति द्वारा जशपुर नगर स्थित एन.ई.एस. कॉलेज में 15 दिसम्बर 2025 को एक दिवसीय युवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें युवाओं के सर्वांगीण विकास से संबंधित विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। शिविर में वरिष्ठ सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी डॉ. इन्दिरा मिश्र अपने सहयोगियों के साथ विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इस आयोजन में लगभग 50 स्नातक स्तर के विद्यार्थी सहभागिता करेंगे।
यह शिविर महर्षि  अरविन्द की समग्र शिक्षा की अवधारणा पर आधारित होगा।   अरविन्द का मानना था कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि छात्र का शारीरिक, मानसिक, प्राणिक एवं आत्मिक विकास होना चाहिए। इसके अंतर्गत शरीर के लिए व्यायाम, मन के लिए चिंतन, प्राण के लिए उत्साह तथा आत्मा के लिए शुद्धता का अभ्यास आवश्यक है। इस युवा शिविर में एन.ई.एस. कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य महाविद्यालयों के इच्छुक छात्र भी भाग ले सकते हैं। आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है और इसे युवाओं के व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

  • Related Posts

    सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय

      गढ़फुलझर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गढ़फुलझर में 50…

    Read more

    कांग्रेस और विपक्ष कर रहे हैं वोट चोरी का झूठा नैरेटिव गढ़ने की कोशिश संतोष पाण्डेय

      रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया है कि विपक्षी दल निष्पक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील