Ro no D15139/23

जिले में 19,436 किसानों ने बेचा धान, 10 लाख क्विंटल से अधिक खरीदी

किसानों को 25853.30 लाख का भुगतान, 38,230 ऑनलाइन टोकन जारी
19 हजार 578 किसानों की भागीदारी से धान उपार्जन तेज
मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीति से जिले में उत्साह, धान खरीदी सुचारू
उपार्जन केंद्रों की बेहतर व्यवस्था से किसान संतुष्ट

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की किसान हितैषी नीति के प्रभाव से रायगढ़ जिले में धान खरीदी अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। शासन के निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर   मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे किसानों में उत्साह और संतोष का माहौल है। जिले में 19 हजार 578 किसानों से अब तक कुल 1091317.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 25853.30 लाख रुपये की भुगतान राशि जारी की गई है।
कलेक्टर   मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने प्रभार वाले धान उपार्जन केंद्रों का नियमित भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें तथा कोचियों एवं बिचौलियों की गतिविधियों पर सतत एवं कड़ी निगरानी रखें। यदि धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो नोडल अधिकारी तत्काल संबंधित एसडीएम को सूचित करें, ताकि समय रहते निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। जहां धान उपार्जन केंद्रों में निर्धारित बफर स्टॉक से अधिक धान का संधारण हो गया है, वहां धान उठाव की कार्यवाही तत्काल कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे भंडारण की समस्या न हो और खरीदी कार्य निर्बाध रूप से जारी रह सके। इसके साथ ही उन्होंने धान विक्रय कर चुके किसानों का रकबा समर्पण की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बता दें कि कलेक्टर द्वारा प्रतिदिन नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे है, जिससे किसानों को सहुलियत मिल रही है और धान खरीदी अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अवैध धान परिवहन और भंडारण पर 126 कार्रवाइयां, 28,887.20 क्विंटल धान जब्त
प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अब तक 126 मामलों में कार्रवाई करते हुए 28,887.20 क्विंटल धान जब्त किया गया है, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। धान उपार्जन के साथ-साथ रकबा समर्पण की प्रक्रिया भी सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। जिले में अब तक 9,100 कृषकों द्वारा कुल 859.37 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया गया है, जिसे प्रशासनिक रिकॉर्ड में विधिवत दर्ज किया गया है।

बुधवार के लिए 1,48,776.10 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य
बुधवार के लिए जिले में 1,48,776.10 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों की सुविधा के लिए अब तक 38,275 ऑनलाइन टोकन जारी किए जा चुके हैं, जिससे निर्धारित तिथि पर बिना अव्यवस्था के धान विक्रय संभव हो पा रहा है। कलेक्टर के निर्देशानुसार उपार्जन केंद्रों में छाया, पेयजल, बैठने, तौल एवं त्वरित भुगतान जैसी व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। किसानों ने मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय की किसान-केन्द्रित नीतियों एवं कलेक्टर   मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में की गई व्यवस्थाओं की सराहना की है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!