Ro no D15139/23

सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर के तहत ग्राम रामाटोला में शिविर आयोजित

सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर के तहत ग्राम रामाटोला में शिविर आयोजित
– शिविर में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना और फसलचक्र परिवर्तन की दी गई जानकारी
सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत रामाटोला में शिविर का आयोजन किया गया। जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2025 के अंतर्गत शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है। शिविर में शासकीय योजनाओं का ग्रामीणजनों तक पहुंच सुनिश्चित करना है। शिविर में 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने एवं लाभान्वित करने के उद्देश्य से स्टॉल लगाया गया। जिसमें कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 8 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।
शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग ने गोदभराई और अन्नप्राशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में विद्युत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा फसलचक्र परिवर्तन तथा राजस्व विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्र मर्यादित बैंक राजनांदगांव श्री भरत वर्मा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती लता सिन्हा, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती अनिता मंडावी, जनपद पंचायत सदस्य श्री महेश सेन, जनपद पंचायत सदस्य श्री सुरेश वर्मा, जनपद पंचायत सदस्य श्री तामेश्वर साहू, सरपंच ग्राम पंचायत रामाटोला, झंडातलाव, भोथली, गाजमर्रा  एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार )अड़ची में तालाब निर्माण से बदली रोजगार की तस्वीर, 100 से अधिक ग्रामीणों को गांव में ही मिला काम

    वीबी-जी राम जी के तहत 6.33 लाख रुपये की लागत से बन रहा तालाब, जल संरक्षण के साथ खेती-किसानी को मिलेगा सहारा NMMS और फेस अटेंडेंस ऐप से श्रमिकों की उपस्थिति…

    Read more

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी

    चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार अम्बिकापुर 13 अक्टूबर 2026/   मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव