Ro no D15139/23

धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल में धान परिवहन में हेराफेरी 4 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कलेक्टर के निर्देश पर जिले में धान परिवहन अनियमितता में बड़ी कार्रवाई

खाद्य अधिकारी  अजय यादव ने बताया कि 20 दिसम्बर को शाम करीब 6 बजे सिंगबहाल धान उपार्जन केंद्र में धान की हेराफेरी के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर खाद्य निरीक्षक   अविनाश दुबे एवं तहसीलदार   श्रीधर पंडा मौके में जाकर प्रभारी बुध्दिवंत प्रधान द्वारा डीओ, डीएम राईस मिलर गेट पास एवं तौल पत्रक प्रस्तुत करने को कहा गया जिस पर बुध्दिवंत प्रधान द्वारा डीओ, डीएम राईस मिलर गेट पास एवं तौल पत्रक प्रस्तुत किया गया। जिसको जांच करने पर डीओ में   भोलेनाथ इण्डस्ट्रीज छुईपाली का 350 क्विंटल का डीओ एवं डीएम में कुल 875 बोरा धान, धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल से   भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली को जारी करना पाया गया, जबकि ट्रक क्रमांक सीजी 06 एचबी 4361 में 500 बोरी धान लोड होना पाया गया। उक्त अनियमितता में बुध्दिवंत प्रधान, हेमंत साहू,  गिरजाशंकर भोई एवं आशीष अग्रवाल निवासी छुईपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद (छ.ग.) की संलिप्तता पाई गई है। उक्त कृत्य शासन को हानि पहुंचाने की मंशा से होना पाया गया है। उक्त संदर्भ में तहसीलदार सरायपाली, खाद्य निरीक्षक सरायपाली एवं पर्यवेक्षक शाखा सरायपाली द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार संयुक्त जांच दल के द्वारा सहकारी समिति मर्या० सिंगबहाल के धान उपार्जन केन्द्र सिंगबहाल से मिल   भोलेनाथ इण्डस्ट्रीज छुईपाली को जारी डीओ एवं डीएम के आधार पर ट्रक में लोड किए धान एवं उक्त से संबंधित दस्तावेजो, रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज की जांच में प्राप्त तथ्य के अनुसार बुद्धिवंत प्रधान, हेमंत साहू तथा गिरिजाशंकर भोई के द्वारा जानबूझकर तय डीएम की मात्रा से कम धान ट्रक में लोड किया गया एवं शासन को हानि पहुंचाने का कार्य किया गया है एवं इस कृत्य में   भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली के संचालक   आशीष अग्रवाल सक्रिय रूप से भागीदार है। उक्त अनियमितता में सम्मिलित दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार )अड़ची में तालाब निर्माण से बदली रोजगार की तस्वीर, 100 से अधिक ग्रामीणों को गांव में ही मिला काम

    वीबी-जी राम जी के तहत 6.33 लाख रुपये की लागत से बन रहा तालाब, जल संरक्षण के साथ खेती-किसानी को मिलेगा सहारा NMMS और फेस अटेंडेंस ऐप से श्रमिकों की उपस्थिति…

    Read more

    राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम शिविर में 48 मरीजों का चिन्हांकन, कालड़ा हॉस्पिटल रायपुर के विशेषज्ञ करेंगे निःशुल्क उपचार एवं सर्जरी

    चिरायु दलों द्वारा चिन्हांकित बच्चों की विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जाँच, बर्न, कटे-फटे होंठ, तालू और क्लब फुट के मरीजों को मिलेगा उपचार अम्बिकापुर 13 अक्टूबर 2026/   मुख्य चिकित्सा एवं…

    Read more

    NATIONAL

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव