Ro no D15139/23

राइस मिल परिसर से जंगली भालू का सुरक्षित रेस्क्यू

रायपुर, 22 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) मरवाही वनमंडल अंतर्गत मरवाही परिक्षेत्र के धनपुर वृत्त स्थित एक राइस मिल परिसर में 21 दिसंबर 2025 की सुबह लगभग 5 बजे एक जंगली भालू के घुसने की सूचना मिली। बताया गया कि भालू मधुमक्खी का छत्ता खाने के उद्देश्य से परिसर में आया था। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राइस मिल को अस्थायी रूप से बंद कराया गया और सभी लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने के निर्देश दिए गए। मानव और वन्यप्राणी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग की उड़नदस्ता टीम द्वारा दिन और रात के समय पीडब्ल्यूडी सड़क पर लगभग 60-60 मीटर की दूरी तक वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की गई।

भालू राइस मिल परिसर में स्थित लगभग 32 फीट ऊंचे शेड पर चढ़ गया था, जिससे उसे सुरक्षित नीचे उतारना चुनौतीपूर्ण हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने विशेष रेस्क्यू योजना बनाई। मिल प्रबंधन के सहयोग से शेड तक मजबूत सीढ़ियां सुरक्षित रूप से लगाई गईं, ताकि भालू बिना किसी चोट के नीचे उतर सके।

22 दिसंबर 2025 की सुबह लगभग 3 बजे शांत वातावरण बनाए रखते हुए और भीड़ व शोर से बचते हुए भालू को सीढ़ी और एंगल की सहायता से सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद भालू को वन अमले की निगरानी में सुरक्षित रूप से पास के प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

इस पूरे रेस्क्यू अभियान के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ और भालू को भी पूरी तरह सुरक्षित बचा लिया गया। वन विभाग ने राइस मिल प्रबंधन, स्थानीय नागरिकों और पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वन्यजीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं, भीड़ या शोर न करें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचा जा सके।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

      रायपुर, 20 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य के सभी जिलों के लिए…

    Read more

    नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ मुख्यधारा की ‘रोशनी’ में कमलू राम पीएम आवास योजना ने बदला जीवन, सालों पुराना सपना हुआ साकार

    ​ ​रायपुर, 20 जून 2026 /नक्सलवाद का खूनी दौर अब इतिहास बन रहा है। सुरक्षा बलों के सटीक अभियानों और सरकार की पुनर्वास नीतियों के परिणामस्वरूप, कभी खौफ का पर्याय…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा