Ro no D15139/23

सर्वमंगला जोन के 05 वार्डो केा मिली 01 करोड़ 55 लाख रू.के विकास कार्यो की सौगात

*उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन*

 

रायपुर 26 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत 05 वार्डो को 01 करोड़ 55 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात प्राप्त हुई। प्रदेश के उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित इन विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया। इनमें से 01 करोड़ 10 लाख रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन व 44 लाख 29 हजार रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर सहित निगम के पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 64 सर्वमंगलानगर जोन अंतर्गत स्थित प्राथमिकता शाला इमलीछापर में 31 लाख 30 हजार रूपये की लागत से नवीन भवन का निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 65 आनंद नगर भैरोताल में लोहारघाट खोलर नदी के किनारे सार्वजनिक उपयोग हेतु 15 लाख रूपये की लागत से मंगल भवन निर्माण, वार्ड क्र. 66 अंतर्गत सेन्द्री दफाई से रेलवे दफाई तक 15 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 61 बरमपुर शिव मंदिर से ठाकुरदिया देव स्थल चैक तक 20 लाख रूपये की लागत से सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 61 कुसमुण्डा मिनी स्टेडियम वैशाली नगर में 10 लाख रूपये की लागत से सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 62 अंतर्गत सर्वमंगला नगर दुरपा मंझवार मोहल्ला में 10 लाख रूपये की लागत से मंगल भवन एवं नाली निर्माण कार्य, नगर पालिक निगम क्षेत्रांतर्गत सर्वमंगला नगर जोन अंतर्गत 03 शासकीय स्कूलों में 09 लाख रूपये की लागत से किचन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा किया गया।

*इन विकास कार्येा का लोकार्पण*

इसी प्रकार वार्ड क्र. 65 अंतर्गत कपाटमुड़ा में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला भवन में 16 लाख 58 हजार रूपये की लागत से नवीन भवन का निर्माण कराया गया है, सर्वमंगला मंदिर के पास स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत 17 लाख 71 हजार रूपये की लागत से आकांक्षीय शौचालय का निर्माण कार्य भी किया गया है तथा वार्ड क्र. 62 अंतर्गत बजरंग चैक छोटे दशहरा मैदान के पास 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण हुआ है, इन तीनों कार्यो का लोकार्पण भी उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत के करकमलों से सम्पन्न हुआ।

*विकास, सुशासन व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का कार्य कर रही राज्य सरकार*

इस अवसर पर दिए गए अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में प्रदेश सरकार राज्य में विकास के साथ-साथ सुशासन व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का कार्य कर रही हैं, सम्पूर्ण प्रदेश विगत दो वर्षो के दौरान प्रदेश में जहाॅं एक ओर विकास को तेज गति प्राप्त हुई है, वहीं दूसरी ओर आमजनता के हितों के मद्देनजर दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिला खनिज न्यास मद की एक बड़ी सौगात हम सबको दी है, आज जिला खनिज न्यास मद से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की अगुवाई में हमारा देश सभी क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है तथा विकसित भारत का सपना साकार होने की ओर है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि जहाॅं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो कोरबा नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में बिना किसी भेदभाव के वार्ड की जनता की मांग व आवश्यकता को देखते हुए व्यापक पैमाने पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं तथा प्रतिदिन करोड़ों रूपये के विका कार्य प्रारंभ हो रहे हैं।

*वर्षो की समस्याएं हो रही दूर*

इस मौके पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र में व्याप्त बर्षो की समस्याएं दूर की जा रही हैं तथा उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में व्यापक पैमाने पर विकास कार्य प्रारंभ हो रहे हैं। उन्होने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने देश में, प्रदेश में एवं निगम में हमारी सरकार बनाई है, आपके आशीर्वाद से ट्रिपल इंजन की सरकार काम कर रही है और इसी का परिणाम है कि वार्ड, बस्ती, गली, मोहल्ले आदि का तेजी से विकास हो रहा है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर के साथ ही पार्षद आरती लखन सिंह, प्रेम साहू, भानुमति जायसवाल, रामाधर पटेल, लक्ष्मण श्रीवास, मण्डल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, माधव जायसवाल, लखन सिंह, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव, देवकी साहू, दर्शन सिंह चांवला, हरीसिंह पटेल, जितेन्द्र सिंह राजपूत, मीना तिवारी, भूपेन्द्र बरेठ, प्राचार्य दुकालूराम देवांगन, बाबी गभेल, रामेश्वर वैष्णव, नंदनी साहू, प्रशांत मिश्रा, अजय कश्यप, सुनीता पटेल, माखन यादव, रामधन पाण्डेय, श्यामसुंदर राठौर, निगम केा जोन कमिश्न सुनील टांडे, सहायक अभियंता रमेश सूर्यवंशी, उप जोन प्रभारी पुखराज यादव, बालकृष्ण साहू, राधे कौशिक आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?