Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के 100 तीर्थयात्री हरिद्वार–ऋषिकेश के लिए रवाना

रायपुर, , 26 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला एवं मानपुर विकासखण्डों के 100 श्रद्धालु तीर्थयात्री जिले से पवित्र तीर्थ स्थलों हरिद्वार एवं ऋषिकेश के दर्शन हेतु रवाना हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने यात्रियों को हल्दी-अक्षत का टीका लगाकर विशेष बस को हरी झंडी दिखाते हुए यात्रा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर तीर्थयात्रियों में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला। वर्षों से तीर्थ दर्शन की अभिलाषा संजोए श्रद्धालुओं ने शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना उनके लिए सपने के साकार होने जैसी है। यात्रियों के चेहरों पर खुशी, श्रद्धा और संतोष स्पष्ट रूप से झलक रहा था।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी तीर्थयात्री राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा हरिद्वार एवं ऋषिकेश के लिए प्रस्थान करेंगे। यह तीर्थ यात्रा 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित है।
उल्लेखनीय है कि मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से कुल 100 तीर्थयात्री इस यात्रा में शामिल हैं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मोहला के सरपंच श्री गजेंद्र पिरामे, अपर कलेक्टर श्री जी.आर. मरकाम, सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग श्री अखिलेश तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने तीर्थयात्रियों को सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम