Ro no D15139/23

आरटीओ चालान भुगतान के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करने की अपील

रायपुर, 26 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीओ ई-चालान से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी परिवहन विभाग की वेबसाइट का नकली (क्लोन) पेज बनाकर लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के नाम पर डराने वाले संदेश भेज रहे हैं। इन संदेशों में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खाते से पैसे चोरी हो रहे हैं। और यातायात विभाग के अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान मैसेज लिंक apk फाइल या निजी मोबाइल नंबर से भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें। ऐसे लिंक पूरी तरह फर्जी हो सकते हैं।

वास्तविक ई-चालान की जानकारी और भुगतान के लिए केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in का ही उपयोग करें। वेबसाइट पर जाकर “Pay Online” विकल्प पर क्लिक करें, फिर चालान नंबर और कैप्चा कोड भरकर “Get Detail” पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी डालकर चालान का पूरा विवरण देखा जा सकता है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यातायात पुलिस या परिवहन विभाग द्वारा जब भी ई-चालान किया जाता है, उसकी सूचना केवल इसी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाती है। परिवहन विभाग नागरिकों से अपील है कि कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाइन भुगतान न करें और अपने बैंक खाते से जुड़े लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के फर्जी कॉल, संदेश या ऐप के संबंध में तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

परिवहन और यातायात विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों से अपील है कि कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाइन भुगतान न करें और अपने बैंक खाते से जुड़े लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के फर्जी कॉल, संदेश या ऐप के संबंध में तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!