Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस का राज्यव्यापी आयोजन

रायपुर, 26 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY)
भारत सरकार के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में आज 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस राज्यभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिवस दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के बलिदान की स्मृति में आयोजित किया गया।

राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती रेणुका श्रीवास्तव, संयुक्त संचालक श्री नंदलाल चौधरी, यूनिसेफ राज्य प्रमुख सुश्री चेतना देसाई, श्री विपिन ठाकुर, उप संचालक श्रीमती नीलम देवांगन सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं रायपुर, महासमुंद व धमतरी की बाल देखरेख संस्थाओं के उत्कृष्ट बच्चे शामिल हुए।

राज्य एवं जिला स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं बाल देखरेख संस्थाओं में बच्चों के लिए चित्रकला, निबंध, भाषण, नाटक, प्रश्नोत्तरी, रैलियों एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही सभी स्थानों पर बच्चों को नई दिल्ली से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव टेलिकास्ट भी दिखाया गया।
इस अवसर पर साहिबजादों की शहादत से प्रेरणा लेते हुए बच्चों में साहस, देशभक्ति, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन

      *कृषि विभाग से मिले बीज और तकनीकी मार्गदर्शन से एक एकड़ में तैयार हुई रागी की फसल* रायपुर, 18 अक्टूबर 2026/ सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम परसा…

    Read more

    बिहान’ की छांव और पक्के इरादों ने बदली तस्वीर मछली पालन से हर महीने 10 हज़ार रुपये की कमाई कर ‘लखपति दीदी’ बनीं सारंगढ़ की भुनेश्वरी

    *​ ​रायपुर,18 अक्टूबर 2026/ सीमित आर्थिक संसाधन और तंगहाली के बीच परिवार चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। लेकिन जब बुलंद हौसलों को शासन की योजनाओं का संबल मिल…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम