Ro no D15139/23

RAMP योजना के अंतर्गत जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, रायगढ़ हेतु एसएमई उद्यमियों का दो दिवसीय एक्सपोज़र विज़िट

रायपुर 27 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY)
राज्य के सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों (SME) की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने तथा उन्हें बड़े औद्योगिक संस्थानों से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की *RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance*) योजना के अंतर्गत जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (JSPL), रायगढ़ में दो दिवसीय एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन किया जा रहा है।
उद्योग विभाग के अधिकारियो ने बताया कि यह एक्सपोज़र विज़िट 29 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागियों का प्रस्थान रायपुर से 28 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्टील एवं आयरन उद्योग से जुड़े चयनित एसएमई उद्यमी भाग लेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एसएमई उद्यमियों को बड़े स्तर की आयरन एवं स्टील इंडस्ट्री का प्रत्यक्ष अनुभव, आधुनिक एवं सर्वोत्तम औद्योगिक प्रक्रियाओं की जानकारी, गुणवत्ता मानक, सुरक्षा प्रणाली, सप्लाई चेन मैनेजमेंट तथा बड़े उद्योगों के साथ संभावित व्यावसायिक सहयोग की समझ प्रदान करना है। साथ ही, इस एक्सपोज़र विज़िट के माध्यम से उद्यमियों को नेटवर्किंग एवं व्यवसाय विस्तार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
यह कार्यक्रम RAMP योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) के सहयोग से *Positive Mantra Consulting Pvt. Ltd*. द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों के लिए यात्रा, आवास एवं भोजन की समस्त व्यवस्थाएं आयोजन संस्था द्वारा की जाएंगी।
इस पहल से राज्य के एसएमई उद्यमियों को बड़े उद्योगों की कार्यप्रणाली को समझने, अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद*   *मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा…

    Read more

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम