Ro no D15139/23

पति विजय की फाइनल फिल्म से पहला हिंदी इमोशनल ट्रैक रिलीज, ‘जिये तेरे ही सहारे’ बना लोगों का एंथम

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ का पहला हिंदी गाना ‘जिये तेरे ही सहारे’ रिलीज हो गया है. अनिरुद्ध के संगीत और विजय के स्वैग ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज.

थलपति विजय की मच अवेटेड और आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. जैसे-जैसे फिल्म अपनी रिलीज के करीब पहुंच रही है, इसका क्रेज हर दिन नए स्तर छू रहा है. ओवरसीज मार्केट में पहले ही धमाल मचाने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का पहला हिंदी गाना ‘जिये तेरे ही सहारे’ रिलीज कर दिया है, जो रिलीज होते ही लोगों के दिलों को छू रहा है.

फिल्म ने ओवरसीज प्री-सेल्स में $750K+ ग्रॉस कलेक्शन कर यह साफ कर दिया है कि ‘जन नेता’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ा इमोशनल और कल्चरल मूवमेंट बनने जा रही है. ऐसे में ‘जिये तेरे ही सहारे’ इस फिल्म की इमोशनल और वैचारिक आत्मा बनकर सामने आया है.

ग और मकसद को पूरी मजबूती के साथ पेश करता है. गाने में विजय एक जीप में नजर आते हैं, जहां उनका करिश्मा और नेतृत्व क्षमता साफ दिखाई देती है. यह दृश्य आम लोगों के अपने नेता पर भरोसे और उनके साथ खड़े होने की भावना को खूबसूरती से दर्शाते हैं.

खास बात यह है कि विजय-अनिरुद्ध की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है. इस जोड़ी ने पहले भी कई ऐसे गाने दिए हैं जो सिर्फ म्यूजिक तक सीमित नहीं रहे, बल्कि कल्चरल एंथम बन गए और ‘जिये तेरे ही सहारे’ भी उसी राह पर चलता दिख रहा है.

कब रिलीज होगी ‘जन नेता’?

केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण की प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘जन नेता’ 9 जनवरी, 2026 को पोंगल के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. यह फिल्म इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि यह थलपति विजय के शानदार फिल्मी करियर का ग्रैंड फिनाले मानी जा रही है.

  • Related Posts

    ₹50 की पहली कमाई, 10 की उम्र में NSD में समोसे… नसीरुद्दीन-राज बब्बर के बीच बीता Shah Rukh Khan का बचपन, जानें कैसे चढ़ा एक्टिंग का जुनून?

    Shah Rukh Khan Birthday Special: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने का सपना लाखों लोग देखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं…

    Read more

    बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

    *पहले सेमीफाइनल में संस्कारधानी का मुकाबला न्यायधानी से*   रायपुर. 30 अक्टूबर 2026. बैलाडिला बुल्स के लिए अपने आखिरी लीग मैच में इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा…

    Read more

    NATIONAL

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?