उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 02 स्क्वायर बेलर मशीनों का किया लोकार्पण

रायपुर, 31 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर से आधुनिक तकनीक से युक्त 02 स्क्वायर बेलर मशीनों का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मशीनों की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं उद्देश्य के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि स्क्वायर बेलर मशीन अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, जो एक घंटे में लगभग डेढ़ एकड़ क्षेत्र में हार्वेस्टर से कटे हुए पैरा को चौकोर बंडल (बेल) के रूप में तैयार करती है। इन बंडलों का उपयोग आगे चलकर गौ-वंश के लिए चारे के रूप में किया जाएगा, जिससे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
यह भी जानकारी दी गई कि स्क्वायर बेलर मशीनों के उपयोग से खेतों में पैरा जलाने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। इससे न केवल किसानों को अवशेष प्रबंधन में सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, वायु प्रदूषण में कमी और गौ संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, चारे के सुव्यवस्थित संग्रहण और परिवहन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसान हित, गौ संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। स्क्वायर बेलर मशीन जैसी पहल से कृषि अवशेषों का सार्थक उपयोग होगा और किसानों को आर्थिक एवं पर्यावरणीय दोनों स्तरों पर लाभ मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मशीनों के नियमित, समुचित और प्रभावी उपयोग के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक श्री योगेश्वर राज सिंह, श्री अशोक साहू, जिला पंचायत सभापति डॉ. बीरेन्द्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष श्री गणेश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, समस्त पार्षद, जनप्रतिनिधि तथा पंचमुखी बूढ़ा महादेव सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विधायक जशपुर  रायमुनी भगत ने गम्हरिया में किया भूमिपूजन मुख्यमंत्री की सार्थक प्रयास से जशपुर में बनेगा दृष्टि बाधित और श्रवण बाधित बच्चों के लिए सर्व सुविधायुक्त आवासीय स्कूल

    जशपुरनगर 19 फरवरी 2026/ जशपुर विधायक श्रीमती  रायमुनी भगत ने आज गम्हरिया में दिव्यांग बच्चों हेतु आदर्श आवसीय विद्यालय परिसर निर्माण कार्य तथा ऑटोमेटेड ई ट्रैक निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन…

    Read more

    तेंदूपत्ता शाखकर्तन एवं अग्नि सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित वैज्ञानिक शाखकर्तन एवं वनाग्नि रोकथाम की दी गई जानकारी वन संरक्षण और ग्रामीण आजीविका के संतुलन पर दिया गया विशेष जोर

    जशपुरनगर 19 फरवरी 2026/ तपकरा परिक्षेत्र स्थित रेस्ट हाउस में तेंदूपत्ता शाखकर्तन तथा वर्तमान अग्नि सीजन को दृष्टिगत रखते हुए अग्नि सुरक्षा विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…

    Read more

    NATIONAL

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    शिवाजी महाराज की जयंती : जब 1666 में औरंगाबाद यात्रा के दौरान उमड़ा था जनसैलाब

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    किंगमेकर बनेंगे असदुद्दीन ओवैसी? बिहार राज्यसभा चुनाव में 5वीं सीट पर सबकी नजर

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    सैटेलाइट तस्वीरों ने खोला ईरान का सीक्रेट प्लान, अमेरिकी हमले से पहले बना रहा ‘सुरक्षा कवच’

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    AI Summit : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- नयी टेक्नोलॉजी बनाता और अपनाता है भारत

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?