Ro no D15139/23

05 जनवरी को कैम्पस प्लेसमेंट, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के प्रशिक्षणार्थी होंगे पात्र

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, अंबागढ़ चौकी में युवाओं के लिए 05 जनवरी को प्रात: 10 बजे से कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्लेसमेंट का आयोजन परिश्रम बीसीएल समूह  प्रा. लि. रायपुर के माध्यम से जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. रायपुर के लिए किया जा रहा है। इसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के योग्य प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकते हैं। कैम्पस प्लेसमेंट में वर्ष 2020 से 2025 तक उत्तीर्ण शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के प्रशिक्षणार्थी पात्र होंगे। इसमें विद्युतकार व्यवसाय के साथ-साथ फिटर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, टर्नर/कोण एवं अन्य ट्रेड साथ ही डिप्लोमा तथा 10 वीं एवं 12 वीं उत्तीर्ण उम्मीदवार भी शामिल हो सकते हैं। पात्रता के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। यह अवसर केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्र 02 पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की छायाप्रति, पैन कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे। सभी योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर कार्यालय प्राचार्य, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, अंबागढ़ चौकी में उपस्थित होकर कैम्पस प्लेसमेंट का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    बिहान’ की छांव और पक्के इरादों ने बदली तस्वीर मछली पालन से हर महीने 10 हज़ार रुपये की कमाई कर ‘लखपति दीदी’ बनीं सारंगढ़ की भुनेश्वरी

    *​ ​रायपुर,18 अक्टूबर 2026/ सीमित आर्थिक संसाधन और तंगहाली के बीच परिवार चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। लेकिन जब बुलंद हौसलों को शासन की योजनाओं का संबल मिल…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

      *कबरटोला में नवधा रामायण में हुए शामिल, ग्रामीणों के साथ रामधुन में हुए सराबोर* *मड़मड़ा में 47.15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले गौरव पथ का किया भूमिपूजन*…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम