Ro no D15139/23

वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त 5 ट्रैक्टर जब्त

रायपुर, 01 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक के मार्गदर्शन में अवैध कटाई, अतिक्रमण एवं अवैध उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी परियोजना मंडलों में नियमित दिन एवं रात्रि गश्त की जा रही है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और वनों की सुरक्षा मजबूत हुई है।

इसी क्रम में कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर द्वारा गश्त के दौरान सूचना मिलने पर कलमीटार बीट के कक्ष क्रमांक पी-1586 में अरपा नदी से रेत का अवैध उत्खनन करते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर पकड़ा गया। सभी ट्रैक्टर ट्रॉलियों में अवैध रूप से उत्खनित रेत भरी हुई थी। मौके पर घेराबंदी कर सभी पांच ट्रैक्टर जब्त कर अभिरक्षा में लिए गए। ट्रॉलियों से लगभग 11 घन मीटर अवैध रेत भी जब्त की गई।

इस जब्त किए गए ट्रैक्टरों में लारीपारा निवासी विश्वनाथ साहू का सोनालिका ट्रैक्टर, रामनाथ साहू का पावर ट्रैक ट्रैक्टर, विनोद साहू का सोलिस ट्रैक्टर, नितेश साहू का पावर ट्रैक ट्रैक्टर तथा विजय साहू का सोनालिका ट्रैक्टर शामिल हैं। सभी वाहन अरपा नदी के किनारे कक्ष क्रमांक पी-1586 से रेत सहित पकड़े गए।

सभी वाहन स्वामियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 33(1)(ख) के तहत वन अपराध दर्ज कर प्रकरण क्रमांक 87/18 बनाया गया है। जब्त वाहनों को राजसात किए जाने हेतु प्रकरण अधिकृत अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अवैध उत्खनन में संलिप्त वाहन मालिक पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा देते हैं, लेकिन चेसिस नंबर के आधार पर परिवहन विभाग से वाहन स्वामी की जानकारी प्राप्त की जाती है।

यह कार्रवाई क्षेत्रीय महाप्रबंधक बिलासपुर श्री अभिषेक सिंह एवं मंडल प्रबंधक कोटा परियोजना मंडल श्री सत्यदेव शर्मा के निर्देशन में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी श्री वैभव साहू के नेतृत्व में की गई। अभियान में सहायक परियोजना क्षेत्रपाल एवं क्षेत्ररक्षक सहित वन अमले के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

वन अपराध के विरुद्ध त्वरित और ठोस कार्रवाई के लिए छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री प्रेमकुमार ने टीम को बधाई दी है। साथ ही प्रदेश के सभी निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को इसी तरह सतर्कता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आगामी गोपनीय प्रतिवेदन में वन सुरक्षा एवं संवर्धन में अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका का उल्लेख किया जाएगा।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?