Ro no D15139/23

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लोगों के घर सौर ऊर्जा से रोशन

*अब तक 900 से अधिक लोगों ने अपने घर की छत पर लगवाए सोलर पैनल*

रायपुर,1जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अब लोगों के घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं। योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी राशि एवं बिजली बिल से मुक्ति मिलने से सोलर पैनल लगवाने जिले के हितग्राही काफी उत्साहित हैं।

बलौदाबाजार जिले के लोगों में इस योजना को लेकर उत्साह इतना प्रबल है कि 10 हजार से अधिक परिवारों ने अब तक पंजीकरण कराकर सौर ऊर्जा अपनाने की दिशा में अपना सशक्त संकल्प व्यक्त किया है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते जिले के बदलते सोच और जागरूकता का प्रतीक है।इसी प्रतिबद्धता और प्रशासनिक सक्रियता का परिणाम है कि 900 से अधिक घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित हो चुके हैं। ये परिवार आज मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त कर न केवल आर्थिक बचत कर रहे हैं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी सार्थक योगदान दे रहे हैं।इस योजना की पारदर्शिता और त्वरित लाभ से योजना के प्रति आम नागरिकों का भरोसा और मजबूत हुआ है तथा सहभागिता भी लगातार बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और कलेक्टर दीपक सोनी की निगरानी में ऊर्जा आत्मनिर्भरता का यह अभियान जिले में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। सीएसपी डीसीएल के अधिकारियों द्वारा वेंडर एवं हितग्राहियों के मध्य आवश्यक समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर रायपुर में जशपुर वन मंडल के वनोपज एवं हस्तशिल्प उत्पादों ने बटोरी सराहना आरोग्य अमृत अवलेह और  जशक्राफ्ट ब्रांड की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र जशपुरनगर…

    Read more

    मुद्रा लोन से प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी ’सालाना लगभग 2.50 लाख रुपए की हो रही आमदनी गांव की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणास्रोत’

     जशपुरनगर 06 जून 2026/  अपनी दुकान में सौंदर्य प्रसाधन से लेकर घरेलू सामान का विक्रय करती प्रीति गुप्ता  महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं। उनके चेहरे पर एक अलग ही…

    Read more

    NATIONAL

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?

    ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में अमेरिकी गैजेट्स, सालों तक हुई सप्लाई; अब दबोचा गया टेक सीईओ, कैसे किया ये कांड?