Ro no D15139/23

6 या 7 जनवरी साल 2026 में कब है सकट चौथ? जानें पर्व की सही तिथि, पूजा विधि और महत्व

सकट चौथ भारत का एक खास त्योहार है. इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु और सलामती की कामना करते हुए भगवान गणेश और चंद्रदेव की आराधना करती हैं और व्रत रखती हैं. यहां जानें कि साल 2026 में सकट चौथ कब मनाया जाएगा.

सकट चौथ हिंदू धर्म का एक विशेष पर्व है. इसे तिलवा चौथ, तिलकुटा चौथ, माघी चौथ और व्रत-तुंडि चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन भक्त भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा-अर्चना करते हैं. साथ ही संतान की लंबी आयु और सलामती के लिए व्रत रखते हैं. आइए जानते हैं कि साल 2026 में यह व्रत कब रखा जाएगा.

साल 2026 में सकट चौथ कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, सकट चौथ हर साल माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है. वर्ष 2026 में यह तिथि 6 जनवरी 2026 की सुबह 8 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी, जबकि इसका समापन 7 जनवरी 2026 की सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा.

ऐसे में इस साल सकट चौथ का व्रत 6 जनवरी 2026, मंगलवार को रखा जाएगा. सकट चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा करना अत्यंत आवश्यक होता है. इस दिन चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 54 मिनट बताया गया है.

सकट चौथ पूजा विधि

सकट चौथ के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद घर के मंदिर की सफाई करें, गंगाजल का छिड़काव करें और फूलों से सजाएं. फिर एक चौकी लें और उस पर लाल या पीले रंग का वस्त्र बिछाएं.

इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें और व्रत का संकल्प लें. फिर रोली, चंदन, अक्षत, कुमकुम, फूल, धूप और दीप अर्पित करें. भगवान को भोग लगाएं और प्रणाम करें. इसके पश्चात सकट चौथ की कथा का पाठ करें और भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करें. अंत में भगवान गणेश की आरती कर पूजा पूर्ण करें.रात्रि में चंद्रदेव को अर्घ्य अवश्य दें. बिना चंद्रदेव को अर्घ्य दिए पूजा अधूरी मानी जाती है.

सकट चौथ महत्व

धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान की आयु लंबी होती है और जीवन से संकट दूर होते हैं. साथ ही घर में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि आती है.

  • Related Posts

    सितंबर के ये 5 बड़े ग्रह गोचर लाएंगे देश-दुनिया में बड़ा उथल-पुथल, पढ़ें ज्योतिषीय आकलन

    September 2026 Grah Gochar: सितंबर 2026 में कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल के गोचर से करियर, कारोबार, धन और पारिवारिक जीवन में बदलाव के…

    Read more

    नहाने से पहले बस 10 मिनट करें ये काम, त्योहार पर स्किन दिखेगी खिली-खिली

    Festival Skin Care: त्योहारों का मौसम शुरू होते ही घर की तैयारियों के साथ खुद को सजाने-संवारने का भी मन करता है. पूजा के दिन हर कोई चाहता है कि चेहरा…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार