Ro no D15139/23

गणतंत्र दिवस समारोह में पूरी निष्ठा और समर्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

गणतंत्र दिवस की तैयारी और चाक चौबंध व्यवस्था के लिए कलेक्ट्रेट में हुई बैठक

कलेक्टर ने जिला अधिकारियों के साथ बैठक लेकर कार्य सौंपा

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गणतंत्र दिवस की तैयारी, चाक चौबंध व्यवस्था के लिए जिले के अधिकारियों का बैठक लिया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से उनके कार्य के संबंध में दायित्व और कार्य विभाजन कर गरिमा अनुरूप उस कार्य को अच्छे ढंग से करने के लिए चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिले के प्रभारी अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है। यह देश की लोकतान्त्रिक व्यवस्था का गौरवान्वित दिवस है। इसको राष्ट्रीय गरिमा, देशभक्ति, बच्चों के उल्लास, जन जन की खुशियाँ  के अनुरूप आयोजन करने का अवसर है। इसे सभी अधिकारी पूरी निष्ठा और स्वप्रेरणा से समर्पित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

26 जनवरी के पूरे कार्यक्रम के लिए सीईओ इंद्रजीत बर्मन को नोडल अधिकारी, झांकी और पुरस्कार वितरण हेतु डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू को और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में वन विभाग को जिप्सी वाहन, पुलिस विभाग को ध्वजारोहण, परेड की सलामी, एसडीएम एवं तहसीलदार को कानून व्यवस्था, महिला एवं बाल विकास विभाग को रंगोली, सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग को, जनसंपर्क विभाग को मुख्यमंत्री जी का सन्देश लाना, फोटोग्राफी, पत्रकार आमंत्रण, मुख्य विभागों से थीम धरती आबा, धान के बदले अन्य फ़सल, कृत्रिम गर्भाधान आदि पर केंद्रित झांकी प्रदर्शन, एम्बुलेंस, यातायात, विद्युत, साउंड सिस्टम, सत्कार, पेयजल, साज सज्जा, आमंत्रण कार्ड छपाई आदि के लिए विभागीय अधिकारियों को कार्य सौंपा गया।  समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक विभाग के 3 कर्मचारियों और समाजसेवियों को पुरस्कार दिया जायेगा।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!