Ro no D15139/23

ग्राम पंचायतों में उत्सव की तरह मनाया गया आवास और रोजगार दिवस एक स्कैन से ग्रामीणों को मिली विकास कार्यों की जानकारी

जिले की ग्राम पंचायतों में बुधवार को शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक अनूठी पहल देखने को मिली। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के नए प्रावधानों से अवगत कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना को गति देने के उद्देश्य से जिले भर में आवास दिवस और रोजगार दिवस का आयोजन एक महोत्सव के रूप में किया गया।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण तकनीक और पारदर्शिता का मेल रहा। ग्रामीणों को वीबी जी राम जी योजना के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से मनरेगा के कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता लाने के लिए ग्राम पंचायतों में लगाए गए क्यूआर कोड के प्रति ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया कि कैसे वे अपने मोबाइल से एक स्कैन कर पंचायत में चल रहे कार्यों, व्यय और प्रगति की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह कदम डिजिटल साक्षरता और प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।

दूसरी ओर आवास दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके सपनों का घर जल्द पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों और हितग्राहियों की भागीदारी से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया कि अधूरे आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण हो, ताकि पात्र परिवारों को पक्की छत मिल सके। रोजगार दिवस के सत्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी विशेष चर्चा हुई। प्रत्येक पंचायत में आजीविका डबरी के निर्माण और उसके बहुउद्देशीय उपयोग की जानकारी साझा की गई। ग्रामीणों को समझाया गया कि वे किस प्रकार डबरी के माध्यम से मत्स्यपालन, बतख पालन और बाड़ी में सब्जी उत्पादन को एकीकृत कर अपनी आजीविका को सुदृढ़ कर सकते हैं। इस महोत्सव ने न केवल ग्रामीणों को जागरूक किया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

  • Related Posts

    संत रविदास सम्मान के लिए 26 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

    *सामाजिक समरसता, साहित्य और काव्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान*   *इच्छुक आवेदक ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन जमा कर सकेंगे आवेदन*   रायपुर,…

    Read more

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में हुए शामिल*   *चार विकास कार्यों की घोषणा, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 स्थानों…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?