Ro no D15139/23

कलेक्टर ने प्राचार्य, बीईओ, गणित एवं अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की ली बैठक

जिले के स्कूलों का परीक्षा परिणाम होना चाहिए बेहतर – कलेक्टर
– सभी प्राचार्य शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष तौर पर ध्यान देते हुए करें कार्य
– 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक करें कार्य
– संतोषजनक परीक्षा परिणाम प्राप्त नहीं करने वाले स्कूलों के प्रति जाहिर की नाराजगी
कलेक्टर   जितेन्द्र यादव ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में अद्र्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम सुधारने के लिए दो पालियों में जिले के प्राचार्यों, बीईओ, गणित एवं अंगे्रजी विषय के शिक्षकों की बैठक ली। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने सभी प्राचार्यों से कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष तौर पर ध्यान देते हुए कार्य करें। उन्होंने इसके लिए सभी प्राचार्यों को कड़ी मेहनत करने के निर्देश दिए। उन्होंने संतोषजनक परीक्षा परिणाम प्राप्त नहीं करने वाले स्कूलों के प्रति नाराजगी जाहिर की। 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट होना चाहिए। इसके लिए बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करते हुए कार्य योजना बनाकर प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें और अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जिले के स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर होना चाहिए। शिक्षक बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य करते है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आते है। शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों को विशेष तौर पर ध्यान देते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की उपस्थिति कक्षाओं में नियमित होनी चाहिए। बच्चों का सिलेबस समय पर पूर्ण कर पूर्व वर्षो के प्रश्न पत्रों को हल कराने के लिए अभ्यास कराने कहा। विद्यार्थियों के कमजोर विषय पर अवकाश के दिनों में पढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बोर्ड कक्षाओं के बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर प्रतिदिन परीक्षा की तैयारी कराने के लिए प्रश्नों को हल कराना चाहिए।
कलेक्टर   जितेन्द्र यादव ने अद्र्धवार्षिक परीक्षा परिणामों की विकासखंडवार गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्कूलवार और विषयवार निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप परिणाम प्राप्त होना चाहिए। पढ़ाई में कमजोर बच्चों के पालकों से चर्चा कर बच्चों को प्रोत्साहित करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि बोर्ड की परीक्षा के लिए विशेष तौर पर बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। टेस्ट के माध्यम से उनकी पढ़ाई की मानिटरिंग करते रहे। बच्चों की पढ़ाई में प्रगति दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने ऑनलाईन कक्षा एवं प्रश्न बैंक, कक्षा दसवीं व बारहवीं हेतु वर्ष 2025-26 का लक्ष्य वार कमजोर विषयों और 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की जानकारी तथा तैयारी की समीक्षा की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  सुरूचि सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल, डिप्टी कलेक्टर   विश्वास कुमार, डीएमसी   सतीश ब्यौहारे, परियोजना अधिकारी साक्षरता  रश्मि सिंह, एडीपीओ रोहित सिन्हा,  एपीसी पी आर झाड़े, एपीसी   रफीक अंसारी, एपीसी   आदर्श वासनिक, एपीसी   मनोज मरकाम, एपीसी  केपी विश्वकर्मा, एपीसी  प्रणिता शर्मा सहित सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं*   *प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता…

    Read more

    रायपुर–कुरूद यात्री रेल सेवा शुरू, धमतरी जिले में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार को मिली नई गति

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिखाई हरी झंडी, जिले के सिर्री, चटौद और कुरूद स्टेशन होंगे लाभान्वित   अब क्षेत्रवासियों की निगाहें कुरूद से…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?