Ro no D15139/23

सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों में पंजीकृत सदस्यों का ई-केवायसी कराया जा रहा पूर्ण

जिले में राशन कार्ड की संख्या 2 लाख 61 हजार 298
– 90 प्रतिशत ई-केवायसी सत्यापित
सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों में पंजीकृत सदस्यों के ई-केवायसी पूर्ण कराया जा रहा है। जिले में राशन कार्ड की संख्या 2 लाख 61 हजार 298 है, जिनमें कुल सदस्यों की संख्या 9 लाख 59 हजार 251 है। सत्यापित ई-केवायसी की संख्या 8 लाख 59 हजार 72 है, जो 90 प्रतिशत है। स्वीकृति हेतु लंबित ई-केवायसी की संख्या 1548 एवं 5 वर्ष से कम आयु के लिए ई-केवायसी लंबित संख्या 30 हजार 62 है। वास्तविक लंबित ई-केवायसी 70 हजार 117 है। जिले में जनवरी 2026 के पूर्व 5 वर्ष या कम आयु में शामिल सदस्यों में से 9758 सदस्य वर्तमान में 5 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है।
खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक मॉड्यूल तथा ई-पॉस मशीन में ई-केवायसी हेतु लंबित सदस्यों की सूची प्रदर्शित है। खाद्य निरीक्षकों द्वारा अपने प्रभार क्षेत्र के उचित मूल्य दुकानों को ई-केवायसी हेतु लंबित सदस्यों की उचित मूल्य दुकानवार सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है। उचित मूल्य दुकान संचालक द्वारा लंबित सूची के सदस्यों से ई-केवायसी, ई-पॉस मशीन में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अथवा फेस ई-केवायसी से पूर्ण कराने के लिए कहा गया है। सदस्यों की जानकारी खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक मॉड्यूल में पृथक से उपलब्ध कराया गया है। ऐसे सदस्यों का नागरिक सेवा केन्द्रों में आधार एवं फिंगर प्रिंट अपडेट कराने उपरांत ई-केवायसी कराने राशनकार्डधारियों को जानकारी दिया जाए तथा इसका प्रचार-प्रसार किया जाए। लंबित सदस्यों के ई-केवायसी हेतु उचित मूल्य दुकान स्तर पर राशनकार्डधारियों को जानकारी दी जाए तथा पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए। लंबित सदस्यों का ई-केवायसी अनिवार्य रूप से अतिशीघ्र पूर्ण कराकर सभी जिले ई-केवायसी पूर्णता संबंधी प्रमाण पत्र संचालनालय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल